- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,28 August , 2019
GURUGRAM NEWS. 28 AUG 2019 : SURESH GAUTAM : सोशल मीडिया की वजह से एक ओर दुनिया जहां छोटी हो गई है वहीं जिसमें टैलेंट है वो रातों-रात स्टार बन जा रहे हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है पश्चिम बंगाल की रानू मंडल। इसे सोशल मीडिया का ही असर कहेंगे जिसकी वजह से रानू ने कोलकाता की सडक़ों-गलियों से उठकर बॉलीवुड का सफर तय किया। बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपने नए गाने ‘तेरी मेरी कहानी’ में गाने का मौका दिया और जल्द ही वो हिमेश के साथ एक बड़े पर्दे पर गाते हुए नजर आएंगी। उक्त बातें हिमेश रेशमिया के बिजनेस पार्टनर व फिल्म प्रोड्यूसर राकेश उपाध्याय ने स्थानीय एक होटल में ब्रांड मेकरज यू ट्यूब चैनल के लॉचिंग के मौके पर कही। समारोह का आयोजन इनोविजन ब्रांड मैनेजमेट ने किया था।खिलाड़ी 786, तेरा सुरूर, होलीडे, प्रोमिश डैड, द एक्सपोज, हैप्पी हार्डी एंड हीर आदि फिल्मों के क्रिएटिव प्रोड्यूसर रह चुके राकेश उपाध्याय ने कहा कि रानू मंडल के अलावा मध्य प्रदेश के विदिशा के रहने वाले प्रोफेसर संजीव श्रीवास्तव उर्फ डांसिंग अंकल, दिल्ली की रहने वालीं ढिंचैक पूजा, प्रिया प्रकाश वारियर सोशल मीडिया की वजह से कार्फी चर्चित रही और देश भर में इनकी पहचान बनी। राकेश उपाध्याय ने कहा कि अब तो सोशल मीडिया पर बड़े बजट की फिल्में और सीरियलें भी रीलिज होने लगी हैं।इस मौके पर राकेश उपाध्याय ने ब्रांड मेकरज के लिए 40 मिनट का पहला इंटरव्यू भी दिया। उनका इंटरव्यू फेमस मोटिवेशनल स्पीकर अभिनव त्रिपाठी ने लिया। अपने इंटरव्यू में राकेश ने देश व समाज से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए कई सुझाव भी दिए और अपना पसंददीदा गीत भी गाकर सुनाए। फिल्मी दुनिया में हिमेश रेशमिया एवं फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने के अनुभव भी साझा किए। अक्षय कुमार के बारे में उन्होंने कहा कि वे सुपर स्टार के साथ-साथ एक जिंदादिल इंसान भी हैं।
डॉ स्वरूपा की किताब का विमोचन: इस दौरान फैशन एक्स क्वीन की विनर रह चुकी मॉडलों साक्षी मनोरी, अहना गोयल, जस्टी चौहान एवं मनजीत को समारोह में सम्मानित किया गया। वहीं राजीव गांधी कैंसर अस्पताल दिल्ली की यूनिट हेड डॉ स्वरूपा मित्रा द्वारा कैंसर पर लिखी गई किताब का कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी ने विमोचन किया। इस मौके पर क्रिएटिव डायरेक्टर आर्यन, वावो ग्रूप के चेयरमैन वशीम फारूकी एवं इनोविजन ब्रांड मैनेजमेंट के हेड हरेन्द्र डोगरा भी मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...