ENTERTAINMENT

HindustanVision Thursday,15 August , 2019
अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, सिने जगत में शोक की लहर

NEW DELHI NEWS 15 AUG 2019 :    अपने समय की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। अभिनेत्री को कथित सांस संबंधी समस्याओं के चलते हाल ही में यहां उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अपने समय की मशहूर अभिनेत्री विद्या सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। अभिनेत्री को कथित सांस संबंधी समस्याओं के चलते हाल ही में यहां उपनगरीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।सिन्हा की पुत्री जान्हवी ने पीटीआई-भाषा को बताया, "लंबी बीमारी के बाद आज दोपहर 12 बजे अस्पताल में उनका निधन हो गया।" विद्या को "रजनीगंधा", "छोटी सी बात" में अमोल पालेकर के साथ अभिनय और "पति-पत्नी और वो" समेत कई फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के लिये याद किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया, जिनमें "काव्यांजलि", "कबूल है" और "कुल्फी कुमार बाजेवाला" शामिल हैं। सिन्हा के साथ "इत्ती सी खुशी" टीवी धारावाहिक में काम कर चुके निर्माता राजन शाही ने कहा कि सिन्हा न सिर्फ बेहद प्रतिभाशाली थीं बल्कि "सबसे महत्वपूर्ण वह बहुत जमीन से जुड़ी हुई शख्सियत थीं।""इत्ती सी खुशी" में सिन्हा के साथ काम कर चुकीं टीवी अभिनेत्री स्मृति कालरा ने उनके निधन को "फिल्म और टीवी इंडस्ट्री" के लिये बड़ी क्षति" करार दिया। फिल्मकार संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, "विद्या जी की आत्म को शांति मिले। आप स्क्रीन पर अनुग्रह और गरिमा की प्रतीक थीं।" निर्देशक मधुर भंडाकर, बंगाली सुपरस्टार प्रसन्नजीत चटर्जी ने भी सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन, सिने जगत में शोक की लहर

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome