- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,03 April , 2019
FARIDABAD NEWS. 4 APRIL 2019 : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में हर साल आयोजित किए जाने वाले टेक्निकल फेस्ट आईनोस्किल-2019 का आगाज हो गया है। भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. एबीपी मिश्रा ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की मुख्य संरक्षक सत्या भल्ला और उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला भी मौजूद रहे। एफजीएसआई और डीएसटी की ओर से इस साल कार्यक्रम का समर्थन किया गया है।इस साल देशभर से 2000 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है, जिसमें अलग-अलग विश्वविद्यालय, कॉलेज और स्कूल के छात्र शामिल हैं। आइनोस्किल के तहत प्रोजेक्ट एग्जीबिशन, टेक्नो वोग (थीम फैशन शो), टेकसोल, सृजन, कॉन्ट्रैप्शन, रोबो वार्स, रंगोली, साइंस क्विज, साइंस बेस्ड ड्रामा, ड्राइंग कॉम्पिटीशन, पोस्टर मेकिंग कॉम्पिटीशन, जागरुकता कार्यक्रम और कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी की नजरें छात्रों द्वारा बनाए गए मेक इन इंडिया के लोगो पर टिकी रही। इंजीनियरिंग के छात्रों ने कड़ी मेहनत के बाद टेक्निकल वेस्ट से मेक इन इंडिया का लोगो तैयार किया, जिसका अनावरण मानव रचना के हॉल ऑफ फेम में किया गया। एग्जीबिशन में- सोलर एनर्जी की मदद से लगातार बिजली सप्लाई देने वाला इनवर्टर, मंदिर में चढ़ाए जाने वाले फूलों से सिरप, वायस और टच स्क्रीन से चलाई जाने वाली ऑटोमैटिक व्हील चेयर, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम जैसे प्रोजेक्स प्रदर्शित किए गए।कल (4 अप्रैल) फाउंडर्स डे के मौके पर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही मानव रचना के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में सुबह भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ.संजय श्रीवास्तव, ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया, डीजी डॉ. एनसी वाधवा, एमआरयू के वीसी डॉ. आईके भट्ट समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...