- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,27 March , 2019
FARIDABAD NEWS . 27 MARCH 2019 : मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज और सीएसएआर ने मिलकर सतत विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामान्य जागरुकता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान मानव रचना यूनिवर्सिटी, एमआरआईआईआरएस, मानव रचना डेंटल कॉलेज और केएल मेहता दयानंद कॉलेज के छात्रों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले एग्जिबीशन का आयोजन किया गया, इसके आधार पर छात्रों के लिए 25 मिनट का एक पेपर रखा गया, जिसमें कुल 250 में से टॉप 16 छात्रों का चयन किया गया। इन 16 छात्रों ने एक क्विज कॉम्पिटीशन में हिस्सा लिया जिसके बाद बेस्ट छह छात्रों का डिबेट के लिए चयन हुआ। विजेता छात्रा स्वाति को CSAR-मानव रचना क्वीन और संचित को CSAR-मानव रचना किंग के खिताब से नवाजा गया और 7-7 हजार रुपए के कैश प्राइज से सम्मानित किया गया, जबकि बाकी चार छात्रों को तीन-तीन हजार के कैश प्राइज दिए गए। इस दौरान कल्चरल कॉम्पिटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें लाइव आर्ट करने वाले शिवम और जगबीर ने पहला ईनाम और सात हजार रुपए कैश प्राइज और फैशन सोसाइटी आयरा को दूसरा ईनाम और तीन हजार कैश प्राइज से नवाजा गया। कार्यक्रम में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के पूर्व निदेशक मोहन महाऋषि, पद्म भूषण विरेंद्र दयाल और यूनिवर्सिटी ऑफ द वेस्ट ऑफ इंग्लैंड से वैज्ञानिक डॉ. मार्क एवरार्ड ने बतौर सम्मानीय अतिथि हिस्सा लिया। ग्लोनेट नॉलेज सर्विसेज, सीएसएआर और इंटरनेशनल सोशिलॉजिकल एसोसिएशन के वर्किंग ग्रुप (5) के चेयरमैन डॉ. एचएस आनंद की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया था। इस दौरान उन्होंने मानव रचना परिवार का धन्यवाद किया साथ ही सतत विकास लक्ष्यों पर छात्रों के साथ चर्चा की। इस दौरान मानव रचना के डीजी डॉ. एनसी वाधवा, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...