FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,27 February , 2019
विज्ञान जरूरतों को पूरा करता है : राजेंद्र सिंह

मानव रचना में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

FARIDABAD NEWS. 27 FEB 2019 :  मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस दौरान दुनियाभर में वाटर मैन के नाम से मशहूर राजेंद्र सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि और वैज्ञानिक डॉ. दुर्जोय चक्रवर्ती ने बतौर विशेष अतिथि हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम सेंटर ऑफ एडवांस वाटर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (CAWTM) की ओर से आयोजित किया गया था।वाटर मैन राजेंद्र सिंह ने छात्रों के साथ इंट्रैक्टिव सेशन किया। बातचीत के दौरान जब एक छात्र ने पानी को भगवान बताया, तो उन्होंने भगवान को पंच महाभूत में बांट दिया। उन्होंने बच्चों को भगवान की नई परिभाषा दी----- भ से भूमि, ग से गगन, अ से अग्नि, व से वायु और न से नीर है। उन्होंने कहा, विज्ञान जरूरतों को पूरा करता है। इसलिए छात्रों को छोटी सी उम्र से ही पानी के संरक्षक के बारे में जागरूक करना चाहिए। यहां उन्होंने हरियाणा के सूखते तालाबों की भी बात की।इस दौरान राजेंद्र सिंह की ओर से लिखी गई किताब गंगा का वाइट पेपर भी रिलीज गई। साथ ही डॉ. दुर्जोय चक्रवर्ती की ओर से लिखी गई जल चालीसा को एमआरआईएस की म्यूजिक टीचर चांदना कपूर ने गा कर सभी को सुनाया। ‘जल को मिलकर सब सींचिए, न करो बेकार, जल ही है जग की जान’।कार्यक्रम में मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्ताव, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा और प्रो वीसी डॉ. एमके सोनी, डॉ. सरिता सचदेवा, डॉ. डीके चड्ढा, संयोगिता शर्मा समेत मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल के छात्र और यूनिवर्सिटी के छात्र मौजूद रहे। 

विज्ञान जरूरतों को पूरा करता है : राजेंद्र सिंह

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome