- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Saturday,29 December , 2018
12 जनवरी 2019 को होगा कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज
·28 कॉर्पोरेट टीमों के बीच खेले जाएंगे 55 मैच
FARIDABAD NEWS. 29 DEC 2018 : : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में डॉ. ओपी भल्ला मेमोरियल कप 12वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज 12 जनवरी 2019 को होने जा रहा है। इस साल कुल 28 कॉर्पोरेट टीम हिस्सा ले रही हैं। इसी को लेकर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस दौरान सभी 28 टीमों के कैप्टन, एमआरआईआईआरएस के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, एमआरईआई के एमडी डॉ. संजय श्रीवास्तव, डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरकार तलवार समेत मानव रचना के कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे। कॉर्पोरेट क्रिकेट कप की शुरुआत मानव रचना के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला ने की थी। उनका मानना था कि काम के साथ-साथ हर किसी को खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए, ताकि मानसिक विकास भी हो सके। इस साल दिल्ली एनसीआर से मारुति-सुजूकी (गुरुग्राम), हीरो मोटोकॉर्प (गुरुग्राम), डाबर इंडिया (गाजियाबाद), टीसीएस (नोएडा), जेसीबी (फरीदाबाद), एस्कॉर्ट्स कंस्ट्रक्शन (फरीदाबाद), आकाश दर्शन (दिल्ली), लीगल टाइटन (एस.सी) (दिल्ली), इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (फरीदाबाद), एसीई (फरीदाबाद), होंडा कार्स (ग्रेटर नोएडा), आजतक, एशियन अस्पताल (फरीदाबाद), एनडीटीवी (नई दिल्ली), सर्वोदया अस्पताल (फरीदाबाद), हिंदुस्तान पेट्रोलियम (दिल्ली), वेव इन्फ्राटेक (नोएडा), एनएचपीसी (फरीदाबाद), होंडा मोटरसाइकिल्स (गुरुग्राम), एनएचएआई (दिल्ली), असेंचर (गुरुग्राम), आईआईएफएल-वेल्थ (दिल्ली), सुप्रीम कोर्ट स्पोर्ट्स क्लब (नई दिल्ली), एडिडास (गुरुग्राम), नॉर-ब्रेम्सी (पलवल), डीडी न्यूज (दिल्ली) और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की टीम हिस्सा ले रही हैं। आपको बता दें, ट्रॉफी के अनावरण के दौरान सभी टीम्स की जर्सी कप्तान को दी गई साथ ही मैच का ड्रा निकाला गया। चैलेंज के पहले फेज में लीग मैच खेला जाएगा और इसके बाद नॉक-ऑउट मैच होंगे। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई करेंगी। दो महीने तक चलने वाले इस चैलेंज में करीब 55 मैच खेले जाएंगे और 30 मार्च 2019 को फाइनल होगा।
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...