- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,29 July , 2018
मानव रचना में एकत्रित हुए देशभर के शिक्षाविद
डॉ. प्रशांत भल्ला को AIAVCA का संरक्षक नियुक्त किया गया
FARIDABAD NEWS . 29 JULY 2018 : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में ऑल इंडिया एसोसिशएन ऑफ वाइस चांसलर एंड अकैडमीशियंस (AIAVCA) की नेशनल कन्वेंशन ऑन हायर एजुकेशन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मिनिस्ट्री ऑफ एचआरडी के एमओएस डॉ. सत्यपाल सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। अपने संबोधन में डॉ. सत्यपाल सिंह ने कहा, शिक्षा का मूल रूप मानव की रचना करना है और डॉ. ओपी भल्ला ने अपने शैक्षणिक संस्थान के लिए बहुत ही बेहतरीन नाम चुना, मैं उनकी सराहना करता हूं। उन्होंने कहा कि, शिक्षा को दो भागों में बांटा गया है, लोअर और हायर, मैं इस बात से बिल्कुल भी सहमत नहीं हूं। शिक्षा हमेशा ही हायर होती है। डॉ. सत्यपाल ने कहा कि, मैं इस बात से भी सहमत नहीं हूं कि हमारे मंत्रालय का नाम एमएचआरडी है, इसका नाम शिक्षा मंत्रालय ही होना चाहिए, क्योंकि रिसोर्स जमीन होती है, मशीन होती है, पैसा होता है लेकिन इंसान नहीं। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिक्षा में सुधार की उम्मीद करते हैं। हमारी सरकार का मकसद पूरी दुनिया को चरित्र की शिक्षा देना है। शिक्षा चरित्रवान होगी तभी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि, राजनीतिक लोग ज्यादा पढ़े लिखे नहीं होते हैं, पढ़े-लिखे तो सिर्फ शिक्षाविद होते हैं, हमें आपसे बहुत उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, जब तक स्कूलों में शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा तब-तक बच्चे आगे नहीं बढ़ेंगे। बच्चों को क्रिएटिव बनाना शिक्षकों के हाथ में है। कुछ भी करने से पहले एक अच्छा इंसान बनो। ज्ञान और विज्ञान सूर्य की तरह है। पीएचडी करने वाले अपना फायदा सोचते हैं और अलग-अलग सब्जेक्ट में रिसर्च करते हैं, मेरा मानना है कि उन्हें एक ही सब्जेक्ट में रिसर्च करनी चाहिए। हमें क्वालिटी में विश्वास रखना चाहिए, क्वांटिटी में नहीं। हम विदेश से लोगों को बुलाते हैं, अपने लोगों पर हमें विश्वास क्यों नहीं है। इस दौरानAIAVCA के अध्यक्ष प्रोफेसर लोकेश शेखावत, मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के वीसी और AIAVCA के उप-प्रधान डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष और AIAVCA के संरक्षक डॉ. प्रशांत भल्ला, AIAVCA के सचिव प्रोफेसर बीएन पांडे, हरियाणा सेंट्रल यूनिवर्सिटी (महेंद्रगढ़) के चांसलर डॉ. पीएल चतुर्वेदी, जेएस यूनिवर्सिटी (शिकोहाबाद) के चांसलर सुकेश कुमार, अकैडमिक अवेकनिंग के चीफ एडिटर कर्नल (डॉ.) प्रो. एसएस सारंगदेवत मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडीशा, तमिलनाडु, यूपी, बिहार, असम, उत्तरांचल,हिमाचल प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा समेत देशभर के शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया।इस दौरान अकैडमिक अवेकनिंग नाम की एक राष्ट्रीय मैगजीन का भी विमोचन किया गया। यह मैगजीन साल में तीन से चार बार छापी जाएगी। इसमें शिक्षा से जुड़ी जानकारियां होंगी।
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), फरीदाबाद में मंगलवार को ‘आरसेटी बाजार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्र Read More...
हड़ताल को 19 , 20 , 21 अगस्त तक बढ़ाने का किया ऐलान
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर आज नगर निगम फरीदाबाद के हड़ता Read More...
1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी 30 अगस्त तक फॉर्म-6 के माध्यम से कर सकते हैं आवेदन
नाम, पता व अन्य विवरण में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 भरकर करवाएं संशोधन
डीसी आयुष सिन्हा ने सीएम विंडो, जनसंवाद व समाधान शिविर की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश
FARIDABAD NEWS 18 AUG 2026 : GAUTAM : उपायुक्त (डीसी) आयुष
Read More...
आईएमटी इंडस्ट्री एसोसिएशन के पोर्टल पर मिलेगा एसवीएसयू को लोग इन, स्किल्ड विद्यार्थियों को सीधे तौर भर्ती कर सकेंगी लगभग एक हजार इंडस्ट्री
FARIDABAD NEWS 18 AUG Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : श्री भागवत कथा का शुभारंभ होने से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भारी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। यात Read More...
FARIDABAD NEWS 17 AUG 2026 : GAUTAM : शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर्व पर गांव पाली के बुद्ध सिंह स्टेडियम में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी विशाल Read More...
जे.सी.बोस विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग द्वारा 7वें 'राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह' का हुआ शुभारंभ
नशा मुक्त परिवार-विश्वविद्यालय परिसर एवं सशक्त भारत' का संकल्प लें विद्यार्थी
Read More...