- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,27 July , 2018
FARIDABAD NEWS . 27 JULY 2018 : मानव रचना डेंटल कॉलेज में तंबाकू से होने वाली हानिकारक बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए दो दिवसीय कैंप लगाया गया। यह कैंप मानव रचना डेंटल कॉलेज और न्यूट्रिशन एंड डाइटिटिक्स डिपार्टमेंट की ओर से लगाया गया था। हर्बिनॉक्स की ओर से इस कैंप को स्पॉनसर किया गया और मुफ्त में दवा भी दी गई। इसमें मानव रचना में काम करने वाले चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का ओरल चेक-अप किया गया। करीब 150 लोगों ने अपना चेक-अप करवाया। इस कैंप का मुख्य मकसद तंबाकू का सेवन करने से होने वाली गंभीर बीमारियों को लेकर जागरूक करना था। इस कैंप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाले मरीजों को मुफ्त में न्यूट्रिशन सलाह, मुफ्त टेस्ट और मुफ्त जांच के साथ-साथ वाइटल स्टेनिंग भी की गई। इसका मुख्य मकसद ओरल कैंसर की जांच करना था। इस दौरान के प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी, मानव रचना डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह, वाइस प्रिंसिपल डॉ. आशिम अग्रवाल, ओरल पैथोलॉजी की एचओडी डॉ. शिवानी अग्रवाल, फैकल्टी ऑफ अप्लाइड साइंसिस की डीन डॉ. सरिता सचदेवा समेत अलग-अलग डिपार्टमेंट्स के फैकल्टी मेंबर्स और एचओडी मौजूद रहे। डॉ. एमके सोनी ने सभी छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि, यह कार्य बेहद सराहनीय है और इस तरह के कार्य करने से समाज का भला होता है। मानव रचना हमेशा से ही समाज के लिए कार्य करने में आगे रहता है। एमआरडीसी के प्रिंसिपल डॉ. अरुणदीप सिंह ने कहा कि हम इस कार्य को और भी आगे ले जाना चाहते हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...