FARIDABAD

HindustanVision Thursday,05 July , 2018
मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने पुलिस कमिश्नर को भेंट की पीसीआर

FARIDABAD. 5 JULY 2018 : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान की ओर से एक बार फिर फरीदाबाद पुलिस को कार भेंट की गई है। मानव रचना ने एक अभियान के तहत फरीदाबाद पुलिस का हाथ थामा है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत मानव रचना ने फरीदाबाद पुलिस को स्मार्ट पॉलिसिंग की सोच के साथ स्कॉर्पियो कार जाइंट पैट्रोलिंग के लिए दी है।  फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर अमिताभ ढिल्लों और मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेसिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला ने स्कॉर्पियो कार को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार मानव रचना कैंपस के साथ-साथ आस पास के एरिया में जाइंट पैट्रोलिंग करेगी।  पुलिस कमिश्नर में मानव रचना कैंपस का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना इनोवेशन एंड इन्यूबेशन सेंटर, मानव रचना शूटिंग रेंज, डॉ. ओपी भल्ला सेंट्रल लाइब्रेरी, मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का भी दौरा किया। उन्होंने मानव रचना कैंपस में मौजूद सुविधाओं  की काफी तारीफ की। उन्होंने शूटिंग रेंज में एयर गन के साथ निशाना भी लगाया और मानव रचना स्पोर्ट्स साइंस सेंटर में बॉडी असेसमेंट भी करवाया।  इस मौके पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, इससे न केवल मानव रचना बल्कि आसपास के इलाकों को भी सुरक्षा करेगी। इस मौके पर डीसीपी एनआईटी नितिका गहलौत, डीसीपी हेड क्वार्ट्स विक्रम कपूर, मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के वीपी डॉ. अमित भल्ला,MRIIRS के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, MREI के एमडी और मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक पीपल का और दो अर्जुन के पौधे भी लगाए।

मानव रचना शैक्षणिक संस्थान ने पुलिस कमिश्नर को भेंट की पीसीआर

More News

7/29/2026 8:04:44 PM
कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा के लिये 2000 के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर

महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...

7/29/2026 6:48:07 PM
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी के लिए मिलेगी शामलात भूमि : शिखा

500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Read More...

7/29/2026 6:40:13 PM
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...

7/29/2026 6:26:01 PM
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...

7/29/2026 6:22:06 PM
गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. पाराशर के शिष्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर  शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...

7/29/2026 6:14:50 PM
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...


Welcome