- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,27 June , 2018
Faridabd News, 27 June 2018 : मानव रचना यूनिवर्सिटी में सरकारी स्कूलों के 240 स्कूल एलईपी ओनर्स के लिए दो दिवसीय रिफ्रेशमेंट एंड एंपॉवरमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, मानव रचना स्कूलों की निदेशक संयोगिता शर्मा, एमआरयू की फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की एचओडी डॉ. बबीता पराशर, डीईओ सतिंदर कौर वर्मा, बीईओ अनीता शर्मा, चीफ मिनिस्टर गुड गवर्नेंस के एसोसिएट खुश, एससीईआरटी के डिप्टी डायरेक्टर रविंदर अहलवानी, तनु भारद्वाज, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर दीपेंद्र चौहान, फरीदाबाद नवचेतना ट्रस्ट के एडवाइजर डीसी चौधरी, एमआरआईएस मोहाली के गौरव आंब्र समेत कई शिक्षकों ने हिस्सा लिया। एमआरआईएस की डायरेक्टर संयोगिता शर्मा ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी शिक्षकों का धन्यवाद किया। मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव ने सभी शिक्षकों का इस दौरान धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि, शिक्षक के लिए उनका व्यवहार सबसे अहम है। डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा वह आज जो भी हैं, अपनी टीचर्स की वजह से हैं। एक शिक्षक स्कूल टॉपर, डिस्ट्रिक्ट टॉपर, स्टेट टॉपर और नेशनल टॉपर देता है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों के सवालों का भी जवाब दिया। इस मौके पर अलग- अलग सेशंस का आयोजन किया गया। फैकल्टी ऑफ एजुकेशन की फैकल्टी मेंबर रचना ने क्रिएटिविटी सेशन के दौरान क्रिएटिविटी कैसे बढ़ाई जाई इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया क्रिएटिव होने के लिए आपको खुश होना जरूरी है। एक अन्य सेशन में एससीईआरटी की तनु भारद्वाज ने शिक्षकों को छात्रों की परेशानियों से रूबरू करवाया। उन्होंने कहा, साक्षरता और शिक्षा में अंतर है। मकसद सिर्फ छात्रों को साक्षर बनाना नहीं है बल्कि उन्हें शिक्षित और सदृढ़ बनाने का भी है। उन्होंने कहा, नवीनता ही जीवनता की पहचान है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...