- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,03 May , 2018
Faridabad News, 3 May 2018 : फरीदाबाद नगर निगम (MCF), नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (NIUA) और मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज के बीच त्रिपक्षीय समझौता साइन किया गया। इस समझौते के तहत मानव रचना कैंपस में WASH (Water, Sanitation and Hygiene) लैब स्थापित की जाएगी। इस मौके पर MRIIRS के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, NIUA के डायरेक्टर प्रोफेसर जगन शाह और फरीदाबाद नगर निगम के कमिश्नर मोहम्मद शाईन, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्ताव, मानव रचना के ट्रस्टी एमएम कथूरिया, डॉ. सरिता सचदेवा, डॉ. डीके चड्ढा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आपको बता दें, एनआईयूए शहरी जल, स्वच्छता, स्वच्छता समाधान (आईएचयूवाश) परियोजना के लिए इनोवेशन हब को कार्यान्वित कर रहा है जिसे USAID फंड कर रहा है। एनआईयूए, टीएआरयू लीडिंग एज, आईआरसी और एनोवेन्ट की इस संयुक्त पहल का उद्देश्य शहरी WASH कार्यक्रमों के सहयोगी ढांचे के साथ प्रदर्शन में सुधार करना है। IHUWASH परियोजना फरीदाबाद के अलावा मैसूर और उदयपुर में भी लागू की जा रही है। परियोजना का लक्ष्य WASH सेवा वितरण प्रणाली में सुधार करना है। अकादमिक और नवाचार के महत्व के साथ-साथ मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज फरीदाबाद शहर नागरिकों के लिए सेवाओं में सुधार लाने और समाज के सुधार में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मानव रचना में वाश लैब की स्थापना का उद्देश्य वाश क्षेत्र में एमसीएफ को सलाहकार समर्थन प्रदान करना; अनुबंध संस्था से परे WASH नवाचार लैब की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निजी संस्थाओं और उद्योगों के साथ भागीदारी बनाना; शहरी क्षेत्रों में WASH नवाचारों को लागू करने में सरकारी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, कार्यशालाओं, क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करना और इस प्रकार एसबीएम, एएमआरयूटी और एससीएम के लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त करना हैं। डॉ डीके चड्ढा को USAID की ओर से मानव रचना परिसर में स्थापित की जा रही वॉश लैब का चेयर पर्सन नामित किया गया है।
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों के स्वस्थ जीवन एवं लंबी आयु की कामना के उद्देश्य से फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया (रजि.), फरीदाबाद द्वारा सेरेम Read More...