- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,03 April , 2018
Faridabad News, 03 April 2018 : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला की याद में हर साल मनाए जाने वाले दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट INNOSKILL-2018 का आज पहला दिन था। इस मौके पर कई उद्योगों, शिक्षाविदों, छात्रों और विभिन्न क्षेत्रों से विजिटर्स ने हिस्सा लिया।
क्राब-स्वीडन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पेजे एमिलसन ने बतौर INNOSKILL-2018 के मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस मौके पर मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के प्रेजिडेंट डॉ. प्रशांत भल्ला, वाइस प्रेजिडेंट डॉ. अमित भल्ला, MRIIRS के वीसी डॉ. एनसी वाधवा, मानव रचना यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. संजय श्रीवास्तव, MRIIRS के प्रो-वीसी डॉ. एमके सोनी, डीन अकैडेमिक्स डॉ. नरेश ग्रोवर, MRIIRS के रजिस्ट्रार डॉ. आरके अरोड़ा, FMeH की डीन डॉ. नीमो धर, गोल्डी मल्होत्रा, छवि भार्गव समेत यूनिवर्सिटी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के छात्रों की ओर से इस मौके पर एक टेक्निकल मार्च निकाला गया जिसमें दुनिया के प्रमुख वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। उन्होंने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के संस्थापक डॉ. ओपी भल्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की।
तकनीकी उत्सव में 12 विश्वविद्यालयों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर छात्रों ने क्लींजिंग रोबोट, इलेक्ट्रो केमिकल स्पार्क मशीन, रीचार्जेबल इलेक्ट्रिक लाइटर, सोलर चार्जर, वोल्टेज इंडिकेटर, प्लाज्मा एमिशन स्पेक्ट्रोमेट्री, फेस रिकोगनिशन फॉर एल्जाइमर पेशेंट्स, पानी के मटकों के जरिए वॉटर प्यूरीफिकेशन, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम हाथ समेत कई प्रोजेक्ट्स इस मौके पर छात्रों ने प्रदर्शित किए। इसके अलावा मानव रचना इंटरनेशनल स्कूलों के पांचवीं तक के छात्रों ने वेस्ट मेटीरियल के जरिए रोबोट बनाए, जिसकी पेजे एमिलसन ने काफी तारीफ की।
छात्रों ने यहां टेक्नोवोग फैशन शो का भी आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपने कपड़ों पर एलईडी लाइट्स के साथ-साथ गैजेट्स लगाकर रैंप वॉक किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत एनआईटी-3, फरीदाबाद स्थित ब्लाइंड स्कूल के छात्रों ने सरस्वति वंदना गाकर की, जिन्हें वहां मौजूद सभी छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स ने प्रोत्साहित किया।
INNOSKILL- 2018 में दिल्ली-एनसीआर के कई छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसके बाद छात्रों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। आपको बता दें, चार अप्रैल को विजेता प्रतिभागियों को अवॉर्ड और कैश प्राइस देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर
महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...
500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में
Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...
PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...
सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु
Read More...