HEALTH

HindustanVision Wednesday,10 January , 2018
माइग्रेन का बोटोक्स ट्रीटमेंट से इलाज संभव

Faridabad  News, 10 Jan  2018  : ​ सिर के आधे हिस्से में होने वाला दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह माइग्रेन का दर्द होता है। माइग्रेन एक ऐसी बीमारी है जिससे आज के समय में लभगभ 15 से 20 प्रतिशत लोग जूझ रहे हैं। इन मरीजों में पुरुषों के मुकाबले महिलाों की संख्या ज्यादा है, लेकन अब इस बीमारी से डरने की जरुरत नहीं है। एक रिसर्च में यह साबित हुआ कि बोटोक्स थैरपी से मरीज का इलाज आसानी से संभव है। यह कहना है कि सेक्टर 16ए स्थित मेट्रो अस्पताल के वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ रोहित गुप्ता का।  डाॅ रोहित गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है, जो पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में अधिक होती है। यह बीमारी एक दौरे की तरह आती है जिसका असर दो दिन तक रहता है। इस दौरान मरीज को उल्टी, चक्कर, घबराहट और कम दिखाई देने जैसे लक्षण होते हैं। अभी तक दुनियाभर में इस बीमारी का कोई ऐसा इलाज नहीं मिल पाया है जिससे मरीज को पूरी तरह ठीक किया जा सके।  माइग्रेन की वजह क्या है? माइग्रेन ब्रेन के अंदर केमिकल बदलाव की वजह से होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। यह चेंज तनाव, खाली पेट रहना, लंबा सफर करना, नींद पूरी न लेने की वजह से भी हो सकता है। इसमें ब्रेन के अंदर का स्पेसिफिक न्यूरो ट्रांसमीटर चेंज हो जाता है। इसे माइग्रेन ट्रिगर कहते हैं। यह दर्द सिर के केवल एक ही भाग में होता है। इस दौरान दिमाग में खून पहुँचाने वाली नसों में कसाव को हटा देता हैं जिस कारण असहनीय दर्द होता है, जो तमाम तरह के पैन किलर खाने पर भी दूर नहीं होता।  माइग्रेन का इलाज डॉ राहित गुप्ता ने कहा कि एक रिसर्च के अनुसार माइग्रेन का इलाज बोटोक्स ट्रीटमेंट से संभव है और उन्होंने इसे साबित भी किया है। अभी तक बोटोक्स के इंजेक्शन झुर्रियाँ दूर करने के लिए लगाए जाते हैं। ये इंजेक्शन माथे की झुर्रियाँ दूर करने, नसों में कसाव लाते हैं और नसों को सिकु़डने नहीं देते। इस इलाज से यह साबित हुआ कि अगर माइग्रेन के मरीज को बोटोक्स के इंजेक्शन लगवाएं तो उसे फायदा होता है। ये इंजेक्शन सिर के उस भाग में लगाए जाते हैं, जो इस दर्द का केंद्र होता है। अस्पताल में इस आधार पर माइग्रेन के मरीजों का इलाज शुरु कर दिया गया है। इससे मरीजों को काफी लाभ भी हो रहा है।

माइग्रेन का बोटोक्स ट्रीटमेंट से इलाज संभव

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome