HARYANA

HindustanVision Sunday,02 October , 2022
बहुभाषाई फिल्म पलेनचीट की शूटिंग पंचकूला के मोरनी हिल्स में शुरू होने पर क्षेत्र फिल्मी हब बनने से हरियाणा पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

CHANDIGARH NEWS 2 OCT 2022 : GAUTAM ;  हरियाणा के एकमात्र विश्व प्रसिद्ध हिल्स स्टेशन जिला पंचकुला का मोरनी अब बनने लगा है फिल्म सिटी हब । इस से पहाड़ी क्षेत्र  में अब पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। हरियाणा सरकार भी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है । पंचकूला के मोरनी हिल्स स्थित दी क्रिएटर हाउस में आज हिंदी एवं बहुभाषाओं फ्रेंच, इंग्लिश, तेलुगू व तमिल में फिल्म पलेनचीट का शुभारंभ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना के बाद किया गया । पोमी फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता निर्देशक सुनील बब्बर है और इस फिल्म में मुख्य भूमिकाएं हर्षित रोहिल्ला व जितेन गोस्वामी निभा रहे हैं। इनके साथ साथ मदन लाल आजाद भी मुख्य भूमिका में नजर आयेगे। मुंबई निवासी सुनील बब्बर मूलतः हरियाणा राज्य के करनाल जिला से संबंध रखते हैं और उनकी इच्छा थी कि हरियाणा से ऐसी फिल्मों निर्माण किया जाए जो अनेक भाषाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओ टी टी एवं थियेटर में रिलीज हो सके। जिस को हरियाणा सरकार द्वारा विधिवत रूप से अनुमति भी दी गई है क्योंकि हरियाणा सरकार इस वक्त फिल्मी गतिविधियों के विकास की ओर विशेष तौर पर अग्रसर है। हरियाणा के विकास में ये फिल्म बहुत ही सहायक सिद्ध होंगी। सुनील बब्बर के इस प्रयास में चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन के निर्माता नेक चंद जी के सुपुत्र अनुज सैनी, नारायण भाटिया, अनिल कुमार व हरकेश शर्मा रामगढ़ विशेष रूप से सहयोगी रहेंगे । बब्बर ने बताया कि वे अब से पहले अंतरराष्ट्रीय अवार्ड विजेता अंग्रेजी फिल्म एंडस का भी निर्माण कर चुके हैं । उन्होंने बताया कि वे 1987 में हिंदी फिल्म लागी छूटे ना में भी मोरनी क्षेत्र में अभिनय कर चुके हैं । वर्तमान में कई अंतरराष्ट्रीय वेब शो पूरी दुनिया में प्रसारित कर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

बहुभाषाई फिल्म पलेनचीट की शूटिंग पंचकूला के मोरनी हिल्स में शुरू होने पर क्षेत्र फिल्मी हब बनने से हरियाणा पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

Read More...


Welcome