HARYANA

HindustanVision Friday,30 September , 2022
शहरी क्षेत्र में छोटे व्यापारियों को रियायती दर पर मिलेंगे बूथ ; मनोहर लाल

CHANDIGARH NEWS 30 SEP 2022 ;  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने घोषणा की है कि छोटे व्यापारियों के नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत व्यापारियों को सामान्य बीमा दर पर आग, बाढ़ आदि से हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी ।  
मुख्यमंत्री आज पंचकुला के सेक्टर-9 में छोटे व्यापारी रेहड़ी बाजार पुनर्वास योजना का शुभारंभ करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने  अंत्योदय मार्केट का भी शिलान्यास किया और हवन में पूर्ण आहुति दी। उन्होंने 8 अल्लाटियों को पोजैशन लेटर वितरित किए और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का ब्रोशर भी जारी किया।
राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट होगी पक्की : मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की भविष्य में किसी भी छोटे व्यापारी को इस तरह का दंश को न झेलना पड़े, इसके लिए गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित राज्य की सभी रेहड़ी मार्केट को पक्के बूथ बनाकर अलाट किए जाएंगे। उन्होंने पंचकूला की सेक्टर 7, 11 व 17 में भी रेहड़ी मार्केट के पक्के बूथ बनाकर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत छोटे व्यापारियों को एचएसवीपी द्वारा मार्केट रेट में 25 प्रतिशत की रियायत भी प्रदान की जाएगी, लेकिन यह छूट कब्जाधारियों पर लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मार्केट रेट के अनुसार एक बूथ का रेट लगभग 17 लाख रुपए बनता है लेकिन प्राधिकरण की रियायत के बाद  63 स्क्वेयर फीट के बूथ की लगभग 13 लाख रुपए कीमत होगी और इस पर सेंट्रल बैंक की और से 75 प्रतिशत ऋण की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। इस प्रकार हर अलॉटी की भरपूर मदद की जा रही है। यदि   बूथ धारक इस राशि को 180 दिन में जमा करवा देगा तो उसे ब्याज की पूरी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मार्केट में फुटपाथ, बिजली एवम अन्य संसाधनों पर प्राधिकरण की और से 50 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी।
व्यापारी जीएसटी में अवश्य रजिस्टर करवाए : उन्होंने कहा कि लघु व्यापारियों को जी एस टी में रजिस्टर अवश्य करवाना चाहिए। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष अभियान चलाया है। अगर व्यापारियों का कम जी एस टी भी बनता है तब भी उन्हें अवश्य रजिस्टर करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गत माह के दौरान देश में एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए से ऊपर का राजस्व एकत्र हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन इस मार्केट आग लगने की घटना हुई उसी दिन सरकार ने छोटे व्यापारियों के लिए यह ठान लिया था कि उन्हें भविष्य में ऐसी पीड़ा न झेलनी पड़े और अधिकारियों को इस पर कार्य करने को कहा। अधिकारियों ने कड़ी मेहनत से जल्द ही यह योजना को अमलीजामा पहनाया इसके लिए उन्होंने अधिकारियों का आभार जताया।
सरकार कर रही अंतोदय की भावना से कार्य : हरियाणा सरकार अंतोदय के उत्थान की भावना से कार्य कर रही है ताकि पंक्ति में अंतिम व्यक्ति व्यक्ति का भला सुनिश्चित किया जा  सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सबसे पहला अधिकार जरूरतमंद व्यक्ति का है। ऐसे परिवारों के लिए परिवार पहचान पत्र के माध्यम से रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। अब तक मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना के तहत 30 हजार परिवारों ने अपने रोजगार के कार्य शुरू किए हैं। इसलिए पंचकूला की इस मार्केट का नाम भी अंत्योदय रखा गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चन्द गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पीड़ितों के दुःख दर्द को समझते हुए पूरे प्रदेश के लिए बेहतर योजना लेकर आए है ताकि  छोटे व्यापारी एवं गरीब व्यक्ति भी सम्मान के साथ रोजी रोटी कमा सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सस्ते और रियायती दर पर बूथ देकर छोटे व्यापारियों का मान बढ़ाया है और इतनी जल्दी एक माह में ही आग से प्रभावित छोटे दुकानदारों की सुनवाई की है।
उन्होंने कहा कि इस मार्केट में शौचालय एवम पेयजल का भी उचित प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा की एक सितंबर को आग से लगभग 134 दुकानें जलकर राख हो गई थी तब मुख्यमंत्री ने तुरंत राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपए पीड़ित दुकानदारों को दिए थे। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण भी छोटे दुकानदारों के जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत है।
इस अवसर पर मेयर पंचकूला  कुलभूषण गोयल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव डी एस ढेसी, अंबाला की आयुक्त रेणु बाला फुलिया, पुलिस आयुक्त हनीफ कुरैशी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी, प्रशासक धर्मवीर सिंह, उपायुक्त श्री महावीर कौशिक सहित व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शहरी क्षेत्र में छोटे व्यापारियों को रियायती दर पर मिलेंगे बूथ ; मनोहर लाल

More News

11/13/2026 3:58:48 PM
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे उपाय : आयुष सिन्हा

FARIDABAD NEWS 13 NOV 2026 : GAUTAM : दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं प्रभावी शमन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा को लेकर उप Read More...

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...


Welcome