HARYANA

HindustanVision Friday,23 September , 2022
पहला कदम फाउंडेशन ने विश्व शान्ति दिवस पर दिया सन्देश

JIND  NEWS 23 SEP 2022 :  पहला कदम फाउंडेशन ने जिला कार्यालय पर पूर्व प्राचार्य रमेश चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर समाज में भाईचारे की भावना को बढाने के लिए उपस्थित सदस्यों के विचार लिए ।रमेश चन्द्र शर्मा ने सदस्यों को संबोधन में बताया की प्रत्येक वर्ष 21 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मानाया जाता है। विश्व शांति दिवस सभी देशों और लोगों के बीच स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श माना जाता है। पूरे विश्व में शांति और अहिंसा स्थापित करने के लिए लोगों में जागरुकता फैलायी जाती है कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं। लोगों के बीच शांति को बढ़ावा देने, आपसी विवाद को समाप्त करने और भाईचारे को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया जाता हैं। पहला कदम फाउंडेशन के प्रेजिडेंट राजेश वशिष्ठ ने बताया की पहला शांति दिवस साल 1982 में कई राजनीतिक दलों, सैन्य समूहों और लोगों के द्वारा मनाया गया था। साल 2002 से संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे 21 सितंबर को मनाए जाने की घोषणा कर दी जिसके बाद से लेकर अभी तक प्रत्येक साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रत्येक वर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी, अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर बजाई जाती है। संयुक्त राष्ट्र शांति घंटी की एक खास विशेषता यह है कि यह घंटी अफ्रीका महाद्वीप को छोड़कर सभी महाद्वीपों के बच्चों द्वारा दान किए गए सिक्कों से बनाई गई है। विश्व युद्ध में मारे गए लोगों की याद के तौर पर जापान के संयुक्त राष्ट्र की ओर से एक तोहफा था। इसके किनारे ‘पूरे विश्व में लंबे समय तक शांति जीवित रहें’ लिखा हुआ है।सभी सदस्यों ने भाईचारे की भावना बनाये रखने की शपथ ली।इस अवसर पर एडवोकेट मनोज शर्मा,गौरव शर्मा,गौरव आसरी,संजय शर्मा एमसी, हरीश,प्रमोद,शाहिल,भास्कर,धीरज,विशाल,राज कुमारआदि उपस्थित रहे।  

पहला कदम फाउंडेशन ने विश्व शान्ति दिवस पर दिया सन्देश

More News

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...


Welcome