FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,21 September , 2022
पेड़-पौधों का मानव जीवन में अत्यंत महत्व है : कृष्णपाल गुर्जर

FARIDABAD NEWS 21 SEP 2022 :  भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज मंगलवार को  सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मोत्सव पखवाड़ा के तहत आज सेक्टर 31 स्थित टाउन पार्क में पौधरोपण किया गया। 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने लोगों संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72वें जन्मोत्सव पखवाड़ा को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है और इसके अंतर्गत जनहित क्र कार्य आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी पेड़ बनने तक देखभाल करनी चाहिए क्योंकि पेड़-पौधों का मानव जीवन में अत्यंत महत्व है। इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है, इसलिए ऐसे नेक कार्यों में सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। कोरोना महामारी के समय जिस प्रकार से ऑक्सीजन की कमी हुई थी, उसने हमें सोचने पर मजबूर कर दिया कि पेड़-पौधों के बगैर मानव जीवन नहीं है, इसलिए ऐसी बीमारियों से सीख लेते हुए अब हम लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर हरियाणा सरकार सहित प्रशासन भी गंभीर है और खाली जगहों तथा सड़कों व मैदानों तथा पार्कों में पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने लिए ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी शुद्ध हवा व शुद्ध पानी देना होगा। इसके लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।

कार्यक्रम में डॉ कौशल बाटला, पार्षद अजय बैंसला, वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान बलवान शर्मा, आरडब्ल्यूए सेक्टर 28 के प्रधान पी पी सिंह, आरडब्ल्यूए सेक्टर 31 के प्रधान अमरीश त्यागी, रोहताश चहल, विकास शुक्ला, संजू चपराना, आरडब्ल्यूए सेक्टर 28, 29, 30, 31, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, आईपी कॉलोनी से आए कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

पेड़-पौधों का मानव जीवन में अत्यंत महत्व है : कृष्णपाल गुर्जर

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome