NCR

HindustanVision Wednesday,17 August , 2022
प्रवीण अंबावता सैकड़ों समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 

NEW DELHI  NEWS 17 AUG 2022 :  युवा नेता प्रवीण अंबावता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली के आप कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम की उपस्थिति में राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने प्रवीण अंबावता को आप की टोपी और पटका बनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर सुशील गुप्ता ने कहा आज देश का युवा अरविंद केजरीवाल को अपना आईकॉन मान रहा है, क्योंकि  केजरीवाल ने न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में राजनीतिक बदलाव की एक लहर चला दी है। श्री गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार केवल बिजली पानी ही फ्री नहीं दे रही बल्कि चिकित्सा सुविधा पर भी पूरा ध्यान दे रही है। 

आप में शामिल हुए प्रवीण अंबावता ने कहा दिल्ली को उन्होंने बहुत नजदीक से देखा हैं, और फरीदाबाद में रहते हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमीनी स्तर पर काम किया है। जनता को मूलभूत सुभिधाओं को मुहैया करवाया है, जिसके लिए पहले जनता परेशान रहती थी। आज की दिल्ली में जो काम हो रहे हैं, वह पहले कभी नहीं हुए शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ रोजगार पर भी केजरीवाल सरकार पूरा ध्यान दे रही है। इसीलिए आप की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी को ज्वाइन किया है। श्री अंबावता ने कहा पार्टी आलाकमान उन्हें जो भी आदेश और जिम्मेदारी देगी। वह उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। प्रवीण के साथ राकेश शर्मा, रणवीर चौधरी, जितेंद्र चंदीला, भारत नागर, निशांत नागर, एस के अधाना, बब्बू अंसारी, सुरेंद्र सिंह, देशपाल, हरीश, महेश सहित सैकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

प्रवीण अंबावता सैकड़ों समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में हुए शामिल 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome