FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,17 August , 2022
रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर, पौधारोपण एवं टीवी मरीजों को डाइट किट वितरित

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2022 :  जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर पौधारोपण एवं टीवी मरीजों को डाइट किट वितरित की गई। इस मौके पर हरियाणा रेड क्रॉस सोसायटी के महासचिव डॉ मुकेश अग्रवाल ने शिरकत की। डॉ मुकेश अग्रवाल का सोसाइटी के सचिव विजेंद्र सौरोत द्वारा फूल मालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपना सहयोग दर्ज कराया। 

हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा रेड क्रॉस सेवार्थ कार्यों में प्रथम स्थान पर है क्योंकि बहुत तेजी के साथ हरियाणा रेड क्रॉस में सदस्यता अभियान चला हुआ है और रक्तदान को लेकर भी लगातार रेड क्रॉस सोसाइटी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने मानव हितार्थ कार्य करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। रेड क्रॉस सोसाइटी सहयोगी सामाजिक संस्थाओं की मदद से जरूरतमंद लोगों की मदद करने का कार्य करती है। उन्होंने फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसायटी ब्रांच का तहे दिल से धन्यवाद करती है की फरीदाबाद के समाजसेवियों द्वारा लगातार लोगों की मदद के लिए भरपूर सहयोग किया जाता है।  आज फरीदाबाद रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा कार्यालय परिसर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें युवा रक्तदाता हूं और महिला रक्त दाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया है। कार्यालय परिसर में आज त्रिवेणी के पौधे लगाए गए हैं जो साक्षात पूजनीय भी है और हमें भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन देने का भी काम करते हैं। साथ ही साथ टीवी मरीजों को भी आज लाइट किट वितरित की गई है लगाता है रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा इस तरह के कार्य लगातार किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि गत जून-जुलाई में 100 बार से अधिक रक्तदान करने वाले रक्त दाताओं को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय से सम्मानित करवाया गया था। ऐसे ही अब आगामी और भी कई प्रोजेक्ट रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा प्रस्तावित है और जल्द ही मानव हितार्थ उन पर कार्य किया जाएगा।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरोत  ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी समाजसेवी संस्थाओं एवं समाजसेवियों के सहयोग से निरंतर सेवार्थ के कार्य कर रही है। ऐसे में हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं।

इस मौके पर अलायंस क्लब फरीदाबाद ग्रीन के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कृष्ण गोपाल अग्रवाल गेस्ट ऑफ ऑनर दिया गया। प्रेसिडेंट धर्मेंद्र गोयल, सेक्रेटरी मनमोहन मंगला, कोषाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन केशव बंसल, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम सैनी, टीवी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विजेंद्र सौरोत ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई। युवा सेवा संगठन के बिजेंद्र बोर्ड लाइट को सोसाइटी के संरक्षक विमल खंडेलवाल, उप संरक्षक वीरेंद्र गॉड, हिमांशु भट्ट, जसवंत पवार, प्रधान सांसे मुहिम, डॉक्टर एमपी सिंह, के जी अग्रवाल, लायंस क्लब दिव्यांश अत्री, संरक्षक जयंत चोपड़ा, संरक्षण ईशान कौशिक, डीटीओ पुरुषोत्तम सैनी, उपाधीक्षक महिपाल आर्य, पूर्व सरपंच मिर्जापुर, प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान शिविर, पौधारोपण एवं टीवी मरीजों को डाइट किट वितरित

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome