FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,17 August , 2022
सतयुग दर्शन वसुन्धरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

FARIDABAD NEWS 17 AUG 2022 :  उपस्थित सजनों का स्वागत करते हुए ट्रस्ट के मार्गदर्शक सजन  ने कहा कि जानो स्वतन्त्रता हर मानव का ईश्वर प्रदत्त मौलिक अधिकार है। यह मनुष्य के जगत से स्वतन्त्र रहने या होने की अवस्था या भाव है। यह ईश्वरीय प्रदत्त अधिकार द्वारा, निज पर निज शासन करने की पद्धति है, जो सतवस्तु के कुदरती ग्रन्थ में युक्तिसंगत परिपूर्णतया विदित है। निश्चित रूप से यह किसी भी प्रकार के नियन्त्रण, बंधन व दबाव से रहित यानि मुक्त बने रहने की बात है व शरीर यानि मन, इन्द्रियों व जगत के विषयों से आजाद या मुक्त रहने की भी अवस्था है। आशय यह है कि यह कुदरती वेद शास्त्र विहित्‌ आत्मिक ज्ञान प्राप्त कर, इस ब्रह्मांड में ब्रह्ममय होकर, निष्काम भाव से अपना फर्ज अदा हँस कर, समयबद्ध सम्पन्न करने के पश्चात्‌, पुन: परमधाम पहुँच, विश्राम को पाने की मंगलकारी सौगात है। उन्होने कहा कि सबके जीवन का अंत परिणाम इसी प्रकार मंगलकारी हो, इसीलिए आज स्वतन्त्रता दिन के दिवस इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया  गया है ताकि आप सब आत्मिक ज्ञान प्राप्त करने का पुरुषार्थ दिखाओ और समस्त सांसारिक झझटों से मुक्ति प्राप्त कर अटल परमार्थी राज्य प्राप्त कर लो।

आगे उन्होने कहा कि जानो कि कलुकाल जा रहा है व सतवस्तु आ रही है। सतवस्तु में सत्य धर्म के दो मंत्र रटे जाते हैं। जानो जहाँ इन दो मंत्रों की रटन सुदृढ़ता से होती है वहाँ काया कल्प हो जाता है यानि कलुकाल सिमट जाता है और हृदय सचखंड बन जाता है। इस प्रकार जीवन का सत्य प्रकाशित हो जाता है। सो हम सब कलुकालवासी समभाव-समदृष्टि की युक्ति अनुरूप,  संतोष, धैर्य अपना कर सच्चाई धर्म की राह पर निष्कामता से चलते हुए आत्मस्मृति में आ जाएं और एकता, एक अवस्था में आ संसार में सत्य धर्म का साम्राज्य स्थापित करने के प्रति उद्यत हो जाए इसलिए आज स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

तत्पश्चात्‌ उन्होने कहा कि यदि हकीकत में आजादी प्राप्त करना चाहते हो तो अमर पद जो सर्वश्रेष्ठ पद है, उसको प्राप्त करने की महता समझो। इस संदर्भ में सर्वप्रथम समझो कि हम क्या है?  शरीर या आत्मा?

फिर उन्होने बताया कि हम शरीर नहीं हम आत्मा है। आत्मा अमर है व शरीर नश्वर है। अत: इनमें से जिसके संग हमारा ख़्याल/ध्यान जुड़ता है वही गति हमें प्राप्त होती है। सो अगर तो नश्वरता पसंद है तो शरीर के संग नाता जोड़, संसारी भाव स्वभाव अपना कर, काल के ग्रास बन जाओ और यदि अमरता पसन्द है तो समभाव-समदृष्टि की युक्ति अनुरूप, अमर आत्मा के संग अपना नाता जोड़ अमरता के भाव पर स्थिर हो जाओ। जानो अमरता के भाव पर वही इंसान स्थिर रह सकता है जो परम पुरुषार्थ द्वारा आत्मिक ज्ञान प्राप्त करता है। सो आप भी इस ज्ञान को प्राप्त कर हकीकत में स्वतन्त्रता के यथार्थ रूप को जान जाओ और अपना जीवन सफल बनाओ।

फिर उन्होने कहा कि यदि आज़ादी चाहते हो तो ख़्याल को जगतीय फुरनो से आजाद रखते हुए, ध्यान स्थिरता द्वारा आद्‌ शब्द ब्रह्म के साथ नाता जोड़ लो और इस प्रकार स्वतन्त्र रूप से मानव निर्विकारी जीवन कैसे जी सकता है, उस हेतु आत्मिक ज्ञान को प्राप्त कर लो। इस तरह अपने वास्तविक धर्म पर खडे होकर परोपकार करने के योग्य बन जाओ। इस संदर्भ में जानो कि परोपकार करने के पीछे जो मंत्र है वह है निष्कामता। निष्कामी ही ब्रह्मज्ञानी बन कर, ब्रह्ममय हो सकता है। अत: आत्मिक बल द्वारा कर्म की निष्कामता पर मजबूत पकड़ रखो। ऐसा करने पर ही संसार के क्षणभंगुर सुखों व सौन्दर्य से विमुक्त बने रह काम पर व अन्य समस्त विकार वृत्तियों पर विजय पाने में सफल हो पाओगे। सो समय रहते ही अपने आप को संभालो और कुदरती ज्ञान प्राप्त कर, तद्‌नुरूप स्वतन्त्र रूप से जीवन जीने की कला में प्रवीण बन, तीनों तापों से मुक्त हो अपने वास्तविक जीवन लक्ष्य को पाओ और इस प्रकार पुन: सत्य धर्म का झंड़ा बुलंद कर भारत माता को हर्षा दो॥

 

 

 

 

 

सतयुग दर्शन वसुन्धरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome