FARIDABAD

HindustanVision Thursday,04 August , 2022
इवेंट को 64 दिन हुए पूरे,इस वीकेंड सेक्टर 12 में होंगे नाटक

FARIDABAD NEWS 4 AUG 2022 :  आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले में नया भारत - मैं हूं भारत नाम से आयोजित किए जा रहे 75 दिवसीय मेगा इवेंट के गुरुवार को 64 दिन पूरे हो गए हैं। गुरुवार को नीलम - बाटा रोड स्थित राम नगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इवेंट के तहत इस वीकेंड तीन दिन नाटक आयोजित होंगे। इन नाटकों का आयोजन सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा।

संभार्य फाउंडेशन, सर्वोदय फाउंडेशन व नगर निगम फरीदाबाद आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद में 75 दिवसीय मेगा इवेंट आयोजित कर रहे हैं। यह इवेंट जुनेजा फाउंडेशन, फरीदाबाद इंडस्ट्री एसोसिएशन, एसीई कंपनी, नॉर्थ जोन कल्चरल कमेटी, हरियाणा कला परिषद व कला संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 2 जून से शुरू हुआ यह इवेंट 15 अगस्त तक चलेगा। गुरुवार को इवेंट के 64 दिन पूरे हो गए हैं। गुरुवार को नीलम - बाटा रोड स्थित राम नगर में लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए उसका प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर म्यूजिक बेंड की भी प्रस्तुति दी गई। संभार्य फाउंडेशन के डायरेक्टर अभिषेक देशवाल ने बताया कि इस वीकेंड पर तीन दिन नाटक आयोजित किए जाएंगे। इस बार नाटकों का आयोजन सेक्टर 12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नाटक पात्र विरोधी, शनिवार को गगन दा मामा बाज्यो और रविवार को नाटक लुकाछिपी का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समापन अवसर पर भी चार दिन तक लगातार बड़े इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

इवेंट को 64 दिन हुए पूरे,इस वीकेंड सेक्टर 12 में होंगे नाटक

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome