- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,01 August , 2022
CHANDIGARH NEWS 1. AUG 2022 : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने विधायकों को मिली धमकी मामले में कहा कि एसटीएफ ने 6 व्यक्तियों को गिरफतार किया है और आगे की जांच जारी है तथा अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। श्री विज आज मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
एसटीएफ की टीम दुबई गई, तफतीश की ;उन्होंने कहा कि विधायकों को मिली धमकी वाली कॉल दुबई के नंबर से आई थी और इसके लिए एक टीम को दुबई भी भेजा गया। इस मामले की छानबीन के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का भी सहयोग लिया गया क्योंकि यह दूसरे देशों से जुडा मामला था। उन्होंने बताया कि एसटीएफ को तफतीश में कुछ संपर्क एवं बिंदू मिलने लगे और एसटीएफ इस केस में आगे बढने लगी।
बिहार से चार और मुबई से दो व्यक्तियों को किया गिरफतार: श्री विज ने बताया कि जिन आईपी एड्रेस से फोन किए गए थे वह आईपी ट्रेस हो गए। इसके बाद, एसटीएफ की टीम ने बिहार में छापा मारा और चार व्यक्तियों को बिहार में पकडा। उन्होंने बताया कि इन व्यक्तियों से एटीएम कार्ड, पास बुक, चैक बुक काफी संख्या में मिली। श्री विज ने बताया कि एक टीम मुम्बई में भेजी गई और दो व्यक्तियों को मुम्बई से गिरफतार किया गया।
दुबई के नंबर से कॉल पाकिस्तान से आती थी, पाकिस्तान के लोग मास्टरमाइंड ;गृह मंत्री ने कहा कि विधायकों को मिली धमकी मामले में कॉल दुबई के नंबर की थी पंरतु पाकिस्तान से आती थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान के काफी लोग संलिप्त हैं और विधायकों को मिली धमकी मामले में पाकिस्तान के लोग ही मास्टरमाइंड हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच जारी है और काफी जानकारियां एसटीएफ को हासिल को गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में यह गिरोह लोगों को लूटने का काम करता हैं और लोगों को लालच या धमकी देकर, लोगों के खाते खुद खुलवाकर, उन खातों में पैसे डालकर, चेक बुक, एटीएम कार्ड खुद रख लेते हैं और उन खातों में से पैसे निकलवाते थे, जिनमें से कुछ पाकिस्तानी भी थे।
धमकी मामले में आंतकी लिंक अभी तक नहीं मिले : विधायकों को मिली धमकी मामले में आंतकी लिंक होने के संबंध में उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसे लिंक सामने नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और जो-जो तथ्य सामने आएगें, उन्हें राष्ट्र के सामने रखेंगें।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...