- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,27 June , 2022
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2022 ; केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में आरएमसी रोड़, झाड़सेंतली में ट्रीटमेंट प्लांट, नाले के कार्यों का लोगों के हाथों से नारियल तुड़वा कर शुभारंभ करवाया और बारात घर के नवीनीकरण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के श्रृंखला में भूजल स्तर को सुधारने का प्रयास कर रही है और साथ ही गंदे पानी को शुद्ध करके पार्कों, उद्योग तथा अन्य कृषि क्षेत्रों में उपयोग में लाया जा रहा है।
भारत सरकार के भारी उद्योग एवं उर्जा विभाग के राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने संजय कॉलोनी में लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि से बनने वाली आरएमसी रोड़ का शुभारंभ किया। वहीं झाड़सेंतली में छः करोड़ 20 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले 20 लाख लीटर प्रतिदिन गन्दे पानी को साफ करने वाले ट्रीटमेंट प्लांट का और 63 लाख रुपये की धनराशि से बनने वाले नाले का शुभारंभ किया। लगभग 9 लाख़ रूपये की धनराशि से बारात के नवीनीकरण के कार्य का उद्घाटन किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश की 135 करोड़ की आबादी में 65 प्रतिशत युवाओं की आबादी है। सरकार युवाओं के रोजगार के लिए बेहतर नीतियां बनाकर उन्हें क्रियान्वित करने का प्रयास कर रही है। ताकि देश में कोई भी बेरोजगार युवा ना रहे।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद शहर को जेवर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले एक्सप्रेस वे के बनने से क्षेत्र में विकास के नए रास्ते खुलेंगे। फरीदाबाद शहर आने वाले समय में विकास की नई दौड़ में शामिल होने जा रहा है। जिससे विकास कार्यों और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में फरीदाबाद को विश्व में अलग पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मथुरा एक्सप्रेस-वे के बाद दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि इसके बाद फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक एक नया एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे 31 किलोमीटर लंबा होगा और छह लेन का बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजीपी से फरीदाबाद के लिए भी दूरी अब कुछ मिनटों के रह जाएगी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में जमकर विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को रोजगार मिलेगा और बड़े-बड़े उद्योग इस क्षेत्र में स्थापित होंगे। इस अवसर पर एनआईटी के विधायक नीरज शर्मा, स्मार्ट सिटी की एडिशनल सीईओ डॉक्टर गारिमा मित्तल, एमसीएफ के कार्यकारी अभियंता ओपी करदम, निवर्तमान पार्षद जयवीर खटाना, निवर्तमान पार्षद ऋषि चौधरी, निवर्तमान पार्षद मुकेश डागर, जग्गन डागर, डाक्टर धर्म सिंह, विकास शुक्ला, संजू चपराना सहित कई गणमान्य ग्राम ग्रामीण तथा विभाग अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...