- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Monday,27 June , 2022
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2022 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य एवं उनकी नीतियों में आस्था जताते हुए मानव अधिकार सहायता संघ की महिला जिलाध्यक्ष रीता सिंह ने अपने दर्जनों साथियों के साथ आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। फरीदाबाद-गुडग़ांव रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने पार्टी में शामिल हुई रीता सिंह, योगेेंद्र पटेल, विनोद रावत, गोपाल शर्मा, विनोद पोसवाल, योगेश शर्मा सहित दर्जनों लोगों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए धर्मबीर भड़ाना ने कहा कि आज पूरे देश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जो दिल्ली मॉडल पेश किया है, उसने लोगों की आस्था पार्टी की नीतियों में बढ़ा दी है क्योंकि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य लोगों को पानी, बिजली, शिक्षा व चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है और यही कारण है कि आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों का विकास और चिकित्सा क्षेत्र में वहां हुए अचूल परिवर्तन ने सभी राज्यों की सरकारों को सोचने पर विवश कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जी की कथनी और करनी में कोर्ई अंतर नहीं है, जो वायदे उन्होंने जनता से किए, उन्हें पूरा भी किया यही कारण है कि दिल्ली के बाद पंजाब और अब पंजाब के बाद हरियाणा और देश की बारी है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की नीतियों से लोग इस कद्र प्रभावित हो रहे है कि वह पार्टी में शामिल होने के लिए लालियत है और निरंतर यहां का कुनबा बढ़ रहा है। इस अवसर पर पार्टी में शामिल हुई रीता सिंह सहित अन्य लोगों ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी को जन-जन तक पहुंचाएंगे और मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली मॉडल के बारे में लोगों को विस्तार से बताएंगे ताकि आने वाले नगर निगम चुनावों में फरीदाबाद में आम आदमी पार्टी की छोटी सरकार बने और उसके बाद हरियाणा में आप फतह हासिल करे। इस अवसर पर वरिष्ठ आप नेता राकेश भड़ाना, परमजीत कौर, दीपक नागर, हैप्पी सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 ; GAUTAM ; जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि डॉ बी आर अंबेडकर सदी के महान जननायक थे, उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर मानवता औ Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : भारतीय जनता पार्टी ज़िला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेडकर आत्मनिर्भर भारत के सच्चे प्रेरक थे, क्योंकि वे मानते थे Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : The Department of Chemistry at J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, organised a one-day workshop titled “Y Read More...
FARIDABAD NEWS 06 DEC 2025 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड़ स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम(श्री लक्ष्मीनारायण दिव्य धाम मंदिर) में आज मनोनीत पार्षद की शपथ लेने के बाद पहली बार पहुंचे जस Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM ; The Institution of Engineers (India), Faridabad Local Centre, in collaboration with the Electronics Engineering Department of J.C. Bose Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने सेक्टर 33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण सं Read More...
FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : वाणी पर संयम और मन की चंचलता पर अंकुश रखने वाला व्यक्ति ही महान बन सकता है, क्योंकि आपकी वाणी के द्वारा निकले शब्द किसी को प्यारा Read More...
FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर नि Read More...