- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,26 June , 2022
विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर को भी दिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि एक चांडाल चौकड़ी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 20 साल तक झूठे आरोप लगाकर मानसिक प्रताडऩा दी गई। अब मोदी के निर्दोष साबित होने पर उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए। बाबा यहां तिगांव विधानसभा के गांव भुआपुर में सीए संदीप नागर के दादा-दादी की प्रतिमा स्थापना समारोह में पहुंचे थे। श्री नागर बाबा की पतंजलि योगपीठ के टैक्स कंसल्टेंट भी हैं। इस अवसर पर विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर को भी बाबा ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
बाबा रामदेव ने एसआईटी की जांच में पीएम नरेंद्र मोदी के निर्दोष साबित होने पर कहा कि देश के बहुत बड़े व्यक्तित्व को बुरे-बुरे शब्दों एवं कानूनी कार्रवाइयों में फंसाने के प्रयास किए गए। यह प्रधानमंत्री पद पर बैठे व्यक्ति के लिए शोभा नहीं देता था। अब उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें सजा भी मिलनी चाहिए। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत की आजादी के समय यहां 565 रियासतें थीं लेकिन आज किसी को उन रियासतों के उत्तराधिकारियों के किन्हीं बड़े कामों की याद भी नहीं होगी। आज देश बदल रहा है। एक चायवाले का बेटा देश का प्रधानमंत्री बन गया है, एक मछली बेचकर गुजारा करने वाले का बेटा देश का राष्ट्रपति बन गया है और आदिवासी समाज से आने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होने वाली हैं। रामदेव ने कहा कि मुर्मु नित्य योग करती हैं और भारत की अच्छी समझ रखती हैं उनके नेतृत्व में देश और तेजी से तरक्की करेगा।
यहां गांव भुआपुर में सीए संदीप नागर ने अपने दादा-दादी की याद को संजोने के लिए उनकी मूर्तियों की स्थापना की है। इस अवसर पर आयोजित भोज में उन्होंने बाबा रामदेव को भी आमंत्रित किया था। हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचे बाबा रामदेव को देखने के लिए यहां हुजूम उमड़ा था। बाबा का स्वागत करने के लिए विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर मौजूद रहे। उन्होंने अनेक मुद्दों पर बाबा से बात की। बाबा रामदेव ने कहा कि श्री नागर के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री विपुल गोयल, कृष्ण वीर शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, जेपी नागर, डॉ कर्मवीर, दयानंद नागर,एमएस नागर, सतबीर नागर, वीपी नागर, सुभाष नागर एडवोकेट, एचपी नागर, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...