FARIDABAD

HindustanVision Sunday,26 June , 2022
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आइक्यूएसी सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; शिक्षण और शोध दोनों एक दूसरे के पूरक है। एक शिक्षक शोध के माध्यम से अपनी शिक्षण तकनीकी में परिवर्तन  कर विद्यार्थियों को व्यवहारिकता के साथ शिक्षा प्रदान कर सकता है।  शोध की विधिवत जानकारी उन्हें एक अच्छा शोध पत्र लिखने और प्रकाशित करने में सहायक होती है। इस  उद्देश्य से डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के आइक्यूएसी सैल के सौजन्य से शोध विधि विषय पर सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम के प्रथम और द्वितीय सैशन में जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी वाईएमसीए फरीदाबाद से सोशल वर्क में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर के एम ताबिश ने शिक्षकों को क्वालिटेटिव रिसर्च पेपर लिखने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया और एडिटेड बुक में चैप्टर लिखने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। एफ डी पी के तीसरे चरण में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एस आर लूथरा इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, सूरत, गुजरात से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर हिरेन पटेल ने S. R. A. M. मॉडल के माध्यम से सिस्टमैटिक लिटरेचर रिव्यू पर विस्तार से जानकारी प्रदान की और साथ ही शिक्षकों को शोध हेतु अच्छे जनरल से अच्छे शोध पत्र पढ़ने की सलाह दी। एफ डी पी  के चतुर्थ सैशन में शहीद भगत सिंह कॉलेज, नई दिल्ली से एसोसिएट प्रोफ़ेसर डॉक्टर पूजा गोयल ने सभी शिक्षकों को बिबलोमैट्रिक एनालाइसिस तकनीकी के विषय में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने शिक्षकों को अच्छे जनरल्स में शोध पत्र प्रकाशित करने के लिए इस तकनीकी का प्रयोग करने के लिए अभिप्रेरित किया। उन्होंने साथ ही शोध पत्र के प्रकाशित होने की स्वीकृति ना मिलने पर निराश न होकर निरंतर प्रयास कर शोध पत्र में संशोधन करते रहने का मशवरा दिया।

एफ डी पी के अंतिम 2 दिन शिक्षक शिक्षिकाओं को शोध के क्षेत्र में प्रचलित सॉफ्टवेयर SPSS की ट्रेनिंग दी गई। कोटक महिंद्रा बैंक फरीदाबाद से एक्स ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर डॉ सुमन गर्ग ने अत्यंत सरलता से इस सॉफ्टवेयर की जानकारी देते हुए इसके प्रयोग करने की विधियों के बारे में विस्तार  से बताया। डॉ सुमन गर्ग के द्वारा दी गई ट्रेनिंग को लेकर शिक्षकों में अत्यंत प्रसन्नता एवं संतुष्टि देखी गई।

इस सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के आयोजन के लिए स्वीकृति देने के पीछे महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉक्टर सविता भगत जी का  विचार था कि महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं शिक्षण के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में भी अपने ज्ञान को बढ़ाएं और अच्छे-अच्छे शोध पत्र प्रकाशित कर महाविद्यालय का नाम भी रोशन करें। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षकों से महाविद्यालय के द्वारा प्रकाशित होने वाली एडिटेड बुक के लिए चैप्टर लिखने की आशा व्यक्त की। एफ डी पी के संचालक और आइक्यूएसी के मेंबर कोऑर्डिनेटर प्रोफ़ेसर मुकेश बंसल ने नैक एक्किरीडिटैशन प्रोसेस के लिए आवश्यक मापदंडों को पूरा करने हेतु शिक्षकों के द्वारा अधिक से अधिक शोध के क्षेत्र में योगदान करने की अपेक्षा करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इस साप्ताहिक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन एवं संचालन वाणिज्य विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर बिंदु रॉय और मिस रजनी टुटेजा ने किया। तकनीकी पक्ष में वाणिज्य विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर मिस्टर ई एच अंसारी का सहयोग रहा। विभिन्न विभागों से 35 से भी अधिक शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रोग्राम में भाग लिया। शिक्षकों के बीच में इस प्रोग्राम को लेकर काफी प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। सभी प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी महाविद्यालय के द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करते रहने की इच्छा व्यक्त की।

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आइक्यूएसी सात दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का सफलतापूर्वक समापन

More News

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...


Welcome