- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,26 June , 2022
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; अग्नीपथ के विरोध में आज अग्निवीर को लेकर किसानों के द्वारा किए गए आव्हान के दौरान फरीदाबाद पुलिस की सतर्कता और चौकसी के चलते फरीदाबाद का माहौल शांतिपूर्ण रहा और शहर में किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं हुआ।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में शांति व्यवस्था पूरी तरह से कायम रही। आज फरीदाबाद के विभिन्न एरिया में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा जिन्होंने बहुत अच्छे से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने अग्निवीर को लेकर किसानों के द्वारा किए गए आव्हान के दौरान उपद्रव करने वालों पर सतर्कता से निगरानी रखने की दिशा निर्देश दिए थे जिसके तहत किसी भी प्रकार से शहर में शांति व्यवस्था को भंग करने वाले के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। भारत बंद के चलते शहर में कानून तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरीदाबाद पुलिस द्वारा सामान्य नाकों के इलावा भीड़भाड़ वाले 13 अन्य स्थानों पर पुलिस नाके लगाए गए थे। दिल्ली फरीदाबाद बॉर्डर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन इत्यादि स्थानों पर पुलिस द्वारा कड़ी नाकेबंदी की गई थी और आने जाने वाले संदिग्ध प्रकार के व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप फरीदाबाद में किसी भी प्रकार का उपद्रव नहीं हुआ और शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम रही। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने पुलिसकर्मियों द्वारा दी जा रही मुस्तैद ड्यूटी के लिए उनकी हौसला अफजाई करते हुए नागरिकों की सुरक्षा में इसी प्रकार ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...