FARIDABAD

HindustanVision Sunday,26 June , 2022
यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल को सम्मानित किया

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल का सम्मान समारोह आज वाईएमसीए मैट्रो स्टेशन के समीप होटल ग्रॉड हाईवे में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक नरेन्द्र गुप्ता व पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने अग्रवाल समाज के चारों बच्चों को स्मृति चिन्ह, बुक्के व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल ने किया।
उपस्थित अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक नरेन्द्र गुप्ता ने समाज के सर्व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निवर्हन करें। अग्रवाल समाज व्यापार में हमेशा सर्वोपरि रहा है, लेकिन इस बार यूपीएससी जैसी परीक्षा में भी फरीदाबाद जिले में समाज के चार बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसके लिए पूरा समाज बधाई का पात्र है और अग्रवाल वैश्य समाज ने जो सम्मान समारोह किया है। इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।
प्रदेश के पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि फरीदाबाद के चार बच्चों ने न सिर्फ अग्रवाल समाज बल्कि छत्तीस बिरादरी के मान-सम्मान को बढ़ाया है। अग्रवाल वैश्य समाज ने भी खुले मन से सभी बच्चों को सम्मानित करके उनका हौंसला अफजाई किया है। आने वाले समय में अपनी जिम्मेदारियों का कुछ इस तरह से निर्वहन करें की पूरा राष्ट्र आप पर गर्व करें।
इस अवसर पर अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, लोकसभा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, पलवल जिलाध्यक्ष यशपाल गोयल, नरेन्द्र जैन, बिशनचंद बंसल, कैलाश गर्ग, सुनील गोयल, रमेश कृष्ण जिन्दल, योगेश सिंगला, योगेश गुप्ता, सुनील मंगला, धीरज गोयल, कपिल सिंगला, राजेन्द्र अग्रवाल, सुनीता बंसल, अर्चना गोयल, रीना अग्रवाल, अनम, गुलशन बंसल, अतुल सिंगला, जे.पी. अग्रवाल, अमरचंद मंगला, प्रदीप गुप्ता, विनोद अग्रवाल सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल को सम्मानित किया

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome