- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,26 June , 2022
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादयान के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों की धरपकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 प्रभारी सब इंस्पेक्टर ब्रह्म प्रकाश की टीम ने लूट की योजना बनाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोटा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव बिछटपुर सुजानपुर का हाल किराएदार आदर्श नगर बल्लभगढ़ व आरोपी सतेंद्र कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव खालोर का हाल किराएदार बल्लभगढ़ रहने वाले है। क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों आरोपियों को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ के सेक्टर 62/64 चौक से अवैध हथियार के साथ काबू किया है। आरोपी मोहित से बटन दार चाकू तथा आरोपी सतेंद्र से लोहे की रॉड बरामद हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आदर्श नगर में लूट की योजना और अवैध हथियार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं नशे की पूर्ति के लिए चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी मोहित पहले लूट और चोरी के मामलों में 6/7 बार जेल जा चुका है। आरोपी सतेंद्र पहले हत्या के मुकदमे में जेल जा चुका है अभी आरोपी चंडीगढ़ हाई कोर्ट से जमानत पर था।
आरोपी मोहित ने एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और एक गुल्लक चोरी(20000/-) की थी। आरोपी मोहित ने अपने साथी सतेंद्र के साथ मिलकर थाना आदर्श नगर में घर में से 2 गोल्ड लॉन्ग, पाजी, 8 जोड़ी चुक्टी और थाना सदर बल्लभगढ़ के लिए में चोरी की अन्य वारदात को अंजाम दिया था।
आरोपियों से अन्य मुकदमों में एक मोटरसाइकिल 2 फोन,2 गोल्ड लॉन्ग, पाजी, 8 जोड़ी चुक्टी के साथ ₹5200/- नगद बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...