FARIDABAD

HindustanVision Sunday,26 June , 2022
दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सेमीनार का समापन, 250 दिव्यांग हुए शामिल

FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ;  गुर्जर भवन, सैक्टर-16 में दिव्यांगजनों के लिए चल रहे स्वास्थ्य जांच शिविर के दूसरे दिन डॉक्टरों ने  देश के अलग-अलग कोनों से आए 250 दिव्यांगजनों को हेल्थ, मनोचिकित्सा एवं स्वास्थ्य से सम्बंधित जानकारी दी। सेमीनार में आए हुए इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर से डॉक्टर्स शिवजीत सिंह राघव, अपोलो अस्पताल के यूरोलोजिस्ट डॉ. विक्रम, इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर की सीनियर फिजियोलोजिस्ट डॉ. शानू श्रीवास्तव, विमहंस नयाति अस्पताल के डॉ. देवोज्योति सरकार एवं मैट्रो अस्पताल के सीएमओ डॉ. संजू भड़ाना की टीम ने दिव्यांग जनों द्वारा पूछे गए सवालों का सहजता से जवाब दिया और उनका मनोबल बढाने के टिप्स दिए, ताकि समाज में वह अपने आपको किसी से कम न समझें। डॉक्टर्स की टीम ने कहा कि दिव्यांगजन जब तक मेंटली स्ट्रांग नहीं होगा, तब तक वह फिजिकली स्ट्रांग भी नहीं हो सकता। अगर वह मेंटली स्ट्रांग है तो उसको कोई भी प्रॉब्लम हरा नहीं सकती। जीवन में अपने उद्देश्यों को पाने और बेहतर जीवनशैली जीने के लिए आत्मविश्वास का होना अति आवश्यक है। इस अवसर पर डॉक्टरों ने उनकी हेल्थ सम्बंधी कुछ समस्याओं का समाधान भी किया और उनको कुछ परामर्श भी दिया, जिससे वह अपनी रोजमर्रा के जीवन में आने वाली कठिनाईयों पर काबू पा सकते हैं। दिव्यांगजनों ने  भी विभिन्न प्रकार के सवाल पूछे और उनका संतोषजनक जवाब मोटीवेटर डॉक्टर्स की टीम ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चुन्नीलाल चोपड़ा, दिनेश छाबड़ा, टोनी पहलवान, कुलदीप साहनी, सुनील कुमार, यश बब्बर, अशोक ढल, रविन्द्र मंगला, सतपाल चौधरी व अन्य लोग उपस्थित रहे। सेमीनार में स्पेशल अचीवर्स की संयोजिका माधवी हंस ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से 250 दिव्यांग भाई-बहनों को बुलाया है, जिनके रहने एवं खाने की व्यवस्था संस्था द्वारा की गई। आए हुए सभी दिव्यांगजन बहुत ही ऊंचा मुकाम रखते हैं और इनमें कई ऐसे हैं, जिनको पद्मश्री अवॉर्ड प्राप्त है, तो किसी को राष्ट्रपति अवार्ड मिला है। आज इन विभूतियों के दर्शन करके हम धन्य हो गए हैं और इनकी सेवा का जो मौका मिला है, हम उसके आभारी हैं। कार्यक्रम में आए सभी दिव्यांगजनों को संस्था की तरफ से ट्रैक सूट भी प्रदान किए गए। माधवी हंस ने बताया कि यहां पर आए हुए दिव्यांगजनों का अलग-अलग मोटिवेशनल ट्रेनरों ने यहां आकर उनका मनोबल बढ़ाया, जो उनका जीवन में मार्गदर्शन करने का काम करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो दिव्यांग समाज के लिए हौसला व हिम्मत बढ़ाने का जो काम किया है। यह काम अभूतपूर्व और ऐतिहासिक है। ऐसे करोड़ों लोगों को बहुत बड़ा लाभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया है जो इनके साथ व्यक्तिगत मिलकर हुई बातचीत में पता चला। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजन टोनी पहलवान, कुलदीप सिंह एवं सुनील कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयेाजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि स्पेशल अचीवर्स संस्था ईमानदारी से काम करती है और ऐसे ही संस्था के साथ सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों को खड़े रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि माधवी हंस के अंदर दिव्यांगों की सेवा करने का एक जनून है, जब भी उनको मौका मिलता ह, तो वह अपने आप ही भाग चल पड़ती है। वह आज बहुत अच्छा काम कर रही हैं। समाज में हर किसी को इस तरह के काम करने चाहिए। अपने लेवल पर हर कोई इंसान कुछ ना कुछ करता है लेकिन दिव्यांग होने के बाद उन्होंने उसको अपनी ताकत बनाया और उस ताकत से आप सबको तब प्रेरित कर रहे हैं।

दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सेमीनार का समापन, 250 दिव्यांग हुए शामिल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome