
- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- hindustanvision07@gmail.com
FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2022 ; सूरजकुंड रोड स्थित श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम (श्री सिद्धदाता आश्रम) में आज नामदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें 300 से ज्यादा लोगों ने जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज से दीक्षा प्राप्त की।
इस अवसर पर अधिपति अनंतश्री विभूषित इंद्रप्रस्थ एवं हरियाणा पीठाधीश्वर श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि नामदान अध्यात्म में एक ऐसी परंपरा है जिसके जरिए हम भगवान के मार्ग पर चलना प्रारंभ करते हैं। हमें गुरु ऐसा मार्ग बताते हैं जो परंपरा द्वारा अनुभव किया हुआ मार्ग होता है और उस मार्ग पर हम भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा से जीव को मिलाने का काम गुरु करते हैं, इसलिए गुरु का महत्व ज्यादा है। स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने कहा कि बिना ज्ञान के कुछ भी प्राप्त नहीं होता है और यह ज्ञान हमें गुरु से प्राप्त होता है। इसलिए हमें गुरु की शरण में जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि अध्यात्म में शरणागति चरम और सरल उपाय है। भगवान कृष्ण ने गीता में अर्जुन को कर्मयोग, भक्तियोग, ज्ञानयोग के बारे में बताया लेकिन अर्जुन के समझ नहीं आया लेकिन जब भगवान ने उसे शरणागति के बारे में बताया और उसके मोक्ष की जिम्मेदारी ली, तब अर्जुन ने युद्ध प्रारम्भ किया। जगदगुरु स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य ने बताया कि इस जीवन में हमारा कर्म पर अधिकार है लेकिन फल पर नहीं है। लेकिन जब आप भगवान की शरणागति ले लेते हैं तब आपको कर्म का फल अवश्य ही मिलता है, उसके लिए चिंता नहीं करनी है।
इस अवसर पर उन्होंने अनेक उदाहरणों के जरिए गुरु कृपा के बारे में भी विस्तार से बताया। अंत में नवदीक्षार्थी पुरुषों ने लेटकर दण्डवत और महिलाओं ने घुटनों से साष्टांग होकर प्रणाम कर शरणागति ली और बताए गए नियमों को जीवन में स्वीकार करने का वचन लिया। वहीं सुमधुर भजनों पर भक्तगण झूमते दिखे। सभी ने प्रसाद, आशीर्वाद एवं भोजन प्रसाद प्राप्त किया।
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2022 ; केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को फरीदाबाद की संजय कॉलोनी में आरएमसी रोड़, झाड़सेंतली में ट्रीटमेंट प्लांट, नाले Read More...
FARIDABAD NEWS 27. JUNE 2022 ; गांव बुआपुर में एम एस नागर एडवोकेट द्वारा अपने पिता महाशय चंदी राम सरपंच ओर माता प्रहलादी देवी की याद में मूर्ति स्थापना की गयी । इस अवसर Read More...
FARIDABAD NEWS 27 JUNE 2022 : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में किए गए अभूतपूर्व विकास कार्य एवं उनकी नीतियों में आस्था जताते हुए मानव अधिकार सहायता स Read More...
विधायक राजेश नागर के भाई सुधीर नागर को भी दिया आशीर्वाद
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि एक चांडाल चौकड़ी द्वारा प्रधानमं Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; शिक्षण और शोध दोनों एक दूसरे के पूरक है। एक शिक्षक शोध के माध्यम से अपनी शिक्षण तकनीकी में परिवर्तन कर विद्यार्थियों को व्यवहारिकता Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; कश्मीरी पंडितों के लिए जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन अब 26 जून की बजाय 10 जुलाई रविवार को होगा। पुलिस प्रशासन को सूत्रों के हवाले Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; अग्नीपथ के विरोध में आज अग्निवीर को लेकर किसानों के द्वारा किए गए आव्हान के दौरान फरीदाबाद पुलिस की सतर्कता और चौकसी के चलते फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 26 JUNE 2022 ; अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा यूपीएससी में चयनित प्रत्याशी महक जैन, तरूण गोयल, अर्चिता मित्तल व आशिमा गोयल का सम्मान समारोह आज वाईएमस Read More...