FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,22 June , 2022
रोटी बैंक ने सैंकड़ों लोगों को कराया योग

FARIDABAD NEWS 22 JUNE 2022 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सेक्टर 19 स्थित परमानंद पार्क में कार्यक्रम  का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आरडब्ल्यूए सेक्टर 19 के पूर्व प्रधान एसएच मलिक ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेमचंद गुप्ता ने की जबकि मंच संचालन सतीश ठक्कर ने किया। कार्यक्रम का आयोजन रोटी बैंक के संयोजक सुनील कुमार की ओर से किया गया। योग शिविर में एम शर्मा, राजेंद्र मिगलानी , सतीश ठक्कर, जीवन छाबड़ा, प्रवीण गेरा, सुरजीत कथूरिया सहित सैंकड़ों महिलाओं ने हिस्सा  लिया। शिविर में सर्वांग योगा के रोहित एवं खेड़ी कलां से आए गौरव ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि एच एस मालिक ने इस मौके पर कहा कि योग का निरंतर अभ्यास हमें करना चाहिए, इससे न केवल तन बल्कि मन भी ठीक रहता है। अंतराष्ट्रीय योग दिवस हमें संदेश देता है कि योग को हम अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करें। रोटी बैंक के संयोजक एवं कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद जताया और कहा कि माननीय मोदी जी ने जिस प्रकार पूरे विश्व को संदेश दिया है, योगा फोर ह्यूमैनिटी को ध्यान में रखते हुए इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। नियमित रूप से योग करने से अनेक बीमारियों का समाधान होता है। समाजसेवी टोनी पहलवान ने कहा कि योग करेंगे तो स्वास्थ्य रहेंगे और आप स्वस्थ रहेंगे तो अपने मां बाप की भी सेवा कर पायेंगे।

रोटी बैंक ने सैंकड़ों लोगों को कराया योग

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome