HARYANA

HindustanVision Sunday,24 October , 2021
 प्रदेश में डीएपी की कमी नहीं रहने दी जाएगी : मुख्यमंत्री

CHANDIGARH NES 24 OCT 2021 :   हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हालांकि बाजार में इस साल डीएपी खाद पिछले साल की तुलना में 11 हजार मिट्रिक टन अधिक मात्रा में उपलब्ध है फिर भी किसानों की मांग को देखते हुए उन्होंने केंद्रीय केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्री श्री मनसुख मांडविया से फोन पर बातचीत कर 6 अतिरिक्त रैक बढ़ाने की मांग की है जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति जता दी है। उन्होंने किसानों से धैर्य बनाए रखने के लिए अपील करते हुए कहा कि वर्तमान में प्रदेश के किसानों के लिए 24 रैक डीएपी उपलब्ध हंै, 5 रैक और आएंगे। आज केंद्रीय मंत्री से बात करने के बाद 6 अतिरिक्त रैक आने पर 31 अक्तूबर तक प्रदेश के पास कुल 11 रैक और उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री की ओर से राज्य की सीमाओं पर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश से डीएपी की अन्य राज्यों में कालाबाजारी न की जा सके।
मुख्यमंत्री ने आज शाम अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की जिसमें डीएपी खाद की उपलब्धता व डिमांड पर चर्चा की गई। उन्होंने प्रदेश के सीमावर्ती जिलों रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, नूह तथा झज्जर के उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाकर प्रदेश से बाहर जाने वाले वाहनों की जांच-पड़ताल करें ताकि डीएपी खाद को प्रदेश से बाहर अवैध तौर पर न ले जाया जा सके।
मुख्यमंत्री ने डीएपी की मांग से बनी परिस्थितियों पर पैनी नजर रखने के लिए उक्त 6 जिलों के लिए तुरंत प्रभाव से प्रशासनिक सचिवों को इंचार्ज नियुक्त कर दिया है, वे संबंधित जिलों में कल 25 अक्तूबर से 27 अक्तूबर तक मौजूद रहेंगे और डीएपी वितरण पर निगाह रखेंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन किसानों ने रबी फसलों के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है, उसके अनुसार ही किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया जाए ताकि असल किसानों को समय पर डीएपी उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को डिमांड के अनुसार डीएपी की सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिस क्षेत्र के किसानों को पहले डीएपी की जरूरत है वहां पहले सप्लाई किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में जहां 24 अक्तूबर तक 87,000 मीट्रिक टन डीएपी की बिक्री की गई थी वहीं इस वर्ष आज तक 98,000 मीट्रिक टन की बिक्री की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने किसानों से उत्तेजित न होने की अपील करते हुए कहा है कि वे आवश्यता के अनुसार ही डीएपी की खरीद करें, अतिरिक्त भंडारण न करें ताकि सभी किसानों को समान रूप से वितरित किया जा सके।

 प्रदेश में डीएपी की कमी नहीं रहने दी जाएगी : मुख्यमंत्री

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome