- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,24 October , 2021
FARIDABAD NEWS. 24 OCT 2021 : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के दो मामले पोजिटिव आए है। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.26 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला मे 19 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 19 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 730 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1170518 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99884 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1069712 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 922 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.26 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.02 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा, जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डा. रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1025066 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1024883 हो गई है। इसके अलावा 183 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...