FARIDABAD

HindustanVision Sunday,24 October , 2021
कारगिल से आये दिव्यांग राइडर्स का बौद्ध विहार समिति ने किया सम्मान 

FARIDABAD NEWS. 24 OCT 2021 :   दिल्ली से स्कूटी पर कारगिल तक की राइड करने वाले दिव्यांग जाबांजो का फरीदाबाद पहुंचने पर बौद्ध विहार संचालन समिति एन.एच 4 के पदाधिकारियों ने ट्रॉफी देकर सम्मनित किया। इस अवसर पर समिति के प्रधान मोहन लाल  सम्राट ने बताया कि दिल्ली और फ़रीदाबाद से 14 दिव्यांग बच्चों ने जिस प्रकार का साहस दिखाकर दिल्ली से कारगिल तक स्कूटी पर यात्रा की और कारगिल पहुंचकर शहीदों को नमन किया  यह आम जनमानस के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। इन बच्चों ने यह सिखाया है जीवन में किसी काम को करने के लिए केवल साहस की जरूरत है। बेशक कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से अक्षम हो। ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स टीम के प्रधान अमीर सिद्दकी ने बताया विश्व की सबसे ऊँची सुगम्य जागरूकता राइड को महिला सशक्तिकरण के लिए किया गया है। यात्रा में फरीदाबाद से शामिल होने वाले प्रमोद तंवर ने बताया दिल्ली से कारगिल और फिर दिल्ली आने के लिए 12 दिनों में 2500 कि.मी. की राइड रेट्रोफिटेड स्कूटी से सफलतापूर्वक संपन्न की 
इस सुगम्य जागरूकता राइड को दिल्ली में श्याम बोहरा एग्जेक्युटिव डायरेक्ट ने झंडा दिखाकर कारगिल रवाना किया था। 10 अक्टूबर को दिल्ली (नेशनल वॉर मेमोरियल) से शुरू होकर कारगिल होते हुए दिल्ली में 21 अक्टूबर, 2021 को समाप्त हुई। इस राइड के संयोजक  आमीर सिद्दीकी, प्रभारी मिस अर्चना झा, राइड लीडर मिस मोहिनी और प्रबंधक रमेश चंद थे। सुगम्य जागरूकता राइड का नेतृत्व मिस शबनम खान द्वारा किया गया।
ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स के इस असाधारण मिशन में कई संस्था जुड़ी है, उनमें से प्रमुख है टोटल ई एजुकेशन, ज़ीउस मोटरसाइकिल गियर, जेएमडी डिवाइन कंसोर्टियम, कैनेर कनेक्टर, सिमटेक टेक्नोलॉजी, वंडर व्हील्स, वन आर्म, डोराई, शिखर और गीतांजलि फाउंडेशन। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए विश्व के इतिहास में पहली बार दिव्यांगो द्वारा कारगिल वॉर मेमोरियल में भारतीय धवज फहराया कर विश्व कीर्तिमान बनाया गया। इस कीर्तिमान का साक्ष्य थे!  मोहिनी, सौम्या, अर्चना, अमीर सिद्दीकी, हेमंत कुमार, गोविंदा, सूरज पीए, पवन कुमार, प्रमोद तंवर, अमन धवन, परवेश यादव, गोपीचंद और रहीस। सुगम्य जागरूकता राइड को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर राजकुमार मक्कड़ ( दिव्यांगजन आयुक्त - हरियाणा राज्य) द्वारा 21 अक्टूबर, 2021 को पंचकूला के रेड क्रॉस भवन में सभी दिव्यांग राइडर्स को समान्नित किया गया। सुगम्य जागरूकता राइड का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगो और महिलाओं में व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को वृद्धि करना तथा सशक्त बनाना था, दिव्यांगजन राइड के माध्यम से यह दिखाना चाहते हैं कि अगर हौसला हो, तो जिंदगी में कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

ईगल स्पेशियली एबल्ड राइडर्स न केवल राइड के माध्यम से जागरूकता फैलाने का कार्य करती है बल्कि दिव्यांगों को प्रोत्साहित करने में सहायता भी करती है, कोरोना की पहली और दूसरी खतरनाक लहर में भी दिव्यांगों के प्रति महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

कारगिल से आये दिव्यांग राइडर्स का बौद्ध विहार समिति ने किया सम्मान 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome