- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,24 October , 2021
JIND NEWS 24 OCT 2021 : GAUTAM : सामाजिक कार्यों में अग्रणी पहला कदम फाउंडेशन ने आज अपना चौथा स्थापना दिवस जींद कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहला कदम फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश वशिष्ठ तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश चंद्र राष्ट्रीय संरक्षक ने की। जिला जींद के विभिन्न स्थानों से संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया तथा सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई । रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि हम किस प्रकार से समाज में और अधिक प्रयास करते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा पाए ।गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा तथा जरूरतमंद के लिए जरूरत के सामान को किस प्रकार से हम वितरित करें। चेयरमैन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि संस्था ने पिछले चार वर्षों में सामजिक कार्यों में अपना विशेष योगदान दिया है तथा हमारी सोच रहती है कि हम जरुरतमन्द लोगो तक अधिक से अधिक कैसे पहुंच पाए । साथ ही वायु प्रदूषण तथा जल की कमी और बच्चों के स्वास्थ्य इन सभी विषयों पर गंभीरता से विचार विमर्श करके सोचना तथा उसका समाधान निकालना जरूरी है । आज वायु प्रदूषण अपनी चरम सीमा पर पहुंच गया है किस प्रकार से हम लोगों को जागृत करने का कार्य करें तथा साथ ही धीरे धीरे पानी की कमी आ रही है, पानी का लेवल दिन प्रतिदिन नीचे जा रहा है जो कि एक गंभीर विचारणीय विषय है। इसलिए पहला कदम फाउंडेशन के सदस्यों ने इन सभी बातों को ध्यान में रखा और आगामी वर्ष के लिए इन गतिविधियों पर अधिक कार्य करने की सहमति जताई । सभी सदस्यों ने एकमत से इसकी स्वीकृति दी। बच्चों कि अलग अलग गतिविधि कराई गयी। कार्यक्रम में चन्द्र शेखर आजाद स्कूल दनोदा के निदेशक राजाराम ने शिरकत की ।संस्था ने इनके सामाजिक कार्यों को ध्यान में रखते हुए चेयरमैन राजेश वशिष्ठ की अनुमति से हरियाणा राज्य के प्रधान पद पर नियुक्ति पत्र दिया जिसको सुभाष ढिगाना ने सहर्ष स्वीकार किया और कहा कि वह पहला कदम फाउंडेशन में पूरी तन्मयता के साथ कार्य करेंगे ताकि वो भी समाज में इस संस्था के साथ लगकर सामाजिक कार्यों को आगे बढाते रहेंगे ।इस अवसर पर,जिला युवा प्रधान सोमबीर ,राजाराम ,गौरव शर्मा ,उषा,मुकेश ,सविता ,एडवोकेट मनोज ,एडवोकेट विजय ,अशोक ,सुशील,रमेश ,रवि ,संत कुमार ,राजेन्द्र आदि ने भी अपने विचार रखे ।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...