FARIDABAD

HindustanVision Sunday,24 October , 2021
लाल डोरा जमीनों की रजिस्ट्री करना भाजपा सरकार का ऐतिहासिक फैसला : राजेश नागर 

FARIDABAD NEWS, 24 OCT 2021 :   GAUTAM :    तिगांव से भाजपा विधायक श्री राजेश नागर ने कहा कि लाल डोरा में आने वाली जमीनों की रजिस्ट्री करना भाजपा सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। गांवों की रजिस्ट्री शुरू होने से अनेक विवाद समाप्त हो जाएंगे वहीं हमारे युवा इन जमीनों के जरिए लोन आदि लेकर कारोबार कर सकेंगे। श्री नागर उनके दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर तिगांव बाजार में स्थानीय लोगों द्वारा किए स्वागत के बाद बोल रहे थे। उन्होंंने यहां पंकज तंवर को तिगांव मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष का नियुक्त पत्र भी सौंपा। 
विधायक नागर ने कहा कि गांव में लाल डोरा जमीनों की सर्वेक्षण तेजी से जारी है। जैसे जैसे सर्वे पूरे हो रहे हैं, वैसे वैसे लोगों को रजिस्ट्रियां भी दी जा रही हैं। इन रजिस्ट्रियों के आने से हमारे बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सकेगा। एक ओर उन्हें अपनी जमीन का कानूनी हक मिल जाएगा वहीं दूसरी और बैंकों व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ भी वह पा सकेंगे। श्री नागर ने युवाओं से अपील की कि आने वाली सदी दुनिया के सबसे युवा देश भारत की है। आप स्वरोजगार करें और अन्य को भी रोजगार दें। 
विधायक राजेश नागर ने लोगों को बताया कि हरियाणा प्रदेश की सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का करने का काम प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल जी ने एक कलम से कर दिया है। अब इन कॉलोनियों में भी हर प्रकार की सुविधाएं मिल सकेंगी। इसका लाभ फरीदाबाद की 500 से ज्यादा कच्ची कॉलोनियों को भी मिलेगा। 
उन्होंने कहा कि हमारा तिगांव विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से तरक्की कर रहा है। तिगांव के 50 साल पुराने सरकारी कॉलेज के साथ उपेक्षित पड़े शहीद स्मारक का जीर्णाेद्धार करवाया गया और इसके नाम पर ही कॉलेज का नामकरण किया गया। कॉलेज में एमए इकनॉमिक्स और एमकॉम नए कोर्स प्रारंभ करवाए और सीटें भी बढ़वाई हैं। श्री नागर ने बताया कि तिगांव में अंग्रेजों के जमाने का सरकारी स्कूल था। जिसे मॉडल संस्कृति स्कूल करवाया। जहां पर प्राइवेट स्कूल जैसी अंगे्रजी मीडियम पढ़ाई हो रही है। 
विधायक राजेश नागर ने बताया कि तिगांव में प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई बन रही है। जहां हमारे बच्चे पढ़कर भविष्य सुनिश्चित करेंगे। वहीं घरौडा और बडौली के स्कूलों को अपग्रेड किया गया है। यह काम तो कोरोना काल में करवाए गए हैं। अब हम महामारी पर काबू करने के साथ साथ अपने क्षेत्र के विकास पर और तेज ध्यान देंगे। 
श्री नागर ने लोगों को बताया कि आज ग्रेटर फरीदाबाद में सरकारी बसों को परिचालन प्रारंभ हुआ है। इसमें और नए रूट और बसों की संख्या बढ़ाने पर काम चल रहा है। कई नए मार्ग भी तिगांव विधानसभा से होकर गुजरेंगे जिससे हमारा आना जाना सरल होगा वहीं हमारे कारोबार भी बढ़ेंगे। 
इस अवसर पर भाजपा तिगांव मण्डल अध्यक्ष गजराज कौशिक ने सुधीर मेहता को मंडल मीडिया प्रभारी और पंकज तंवर को मंडल ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त करने संबंधी पत्र विधायक राजेश नागर द्वारा दिलवाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री कर्मवीर वोहरा, तेजसिंह अधाना ब्लॉक मेम्बर, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कृष्ण हाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता दयानन्द नागर, अमन नागर, वेद अधाना, कर्मवीर अधाना, अनिल अधाना, दुष्यंत नागर, राजेन्द्र तंवर, सूरज, चंद्रपाल, मास्टर सतबीर नागर आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। 

 

लाल डोरा जमीनों की रजिस्ट्री करना भाजपा सरकार का ऐतिहासिक फैसला : राजेश नागर 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome