- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,22 October , 2021
CHANDIGARH NEWS. 22 OCT 2021 ; GAUTAM : हरियाणा के परिवहन, खनन तथा कौशल विकास विभाग के मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि प्रदेश के लोगों को यातायात की और अधिक बेहतर सेवाओं के लिए परिवहन विभाग के बेड़े में 809 बसों की खरीद की गई हैं। मार्च माह तक और भी बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। परिवहन एवं खनन मंत्री हिसार में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और रोडवेज के सिस्टम को और पारदर्शी बनाने के लिए जल्द ही सभी डिपो में ई-टिकटिंग सुविधा शुरू की जाएगी। यात्रियों को एनसीएमसी कार्ड जारी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे यात्रा के दौरान कार्ड को स्कैन करने से उनकी यात्रा का किराया कट जाएगा। इसके अलावा यात्री कैश देकर भी ई-टिकटिंग मशीन से टिकट ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में 11 अतिरिक्त बस अड्डों को चालू किया जाएगा। हिसार के बस अड्डे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में खनन क्षेत्र में नई सम्भावनाओं के साथ-साथ पारदर्शी व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रदेश में माइनिंग माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। ओवरलोडिंग वाहनों के 450 करोड़ रुपये के चालान किये गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 25 माइनिंग साइट की ऑक्शन की गई है। करनाल, सोनीपत, यमुनानगर, पंचकूला, दादरी तथा महेंद्रगढ़ में खनन संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसके बाद लोगों को वाजिब दाम पर निर्माण सामग्री मिलेगी।
वार्ड-30 में स्थानीय निवासियों से नारियल तुड़वाकर कराया निर्माण कार्य का शुभारंभ
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री क
Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : सेक्टर-33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आय Read More...
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा जलवायु परिवर्तन आयोग के चेयरमैन उमेश भाटी ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर बच्चों और अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि छुट्ट Read More...
भारत में सूचना क्रांति स्व. राजीव गांधी की देन : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 21 MAY 2026 : GAUTAM : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 35वीं पु
Read More...
पल्ला-बसंतपुर क्षेत्र को अपने हक की बिजली सप्लाई देने की मांग
लोकसभा निगरानी समिति के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल ने की एसई से मुलाकात
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM :&nb
Read More...
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : : लघु उद्योग भारती फरीदाबाद द्वारा स्थापना दिवस एवं द्वितीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन सेक्टर-21सी स्थित पार्क प्लाजा होटल मे Read More...
Media Department Organizes Workshop on ‘Generative AI in Graphic Design and Branding’
FARIDABAD NEWS 20 MAY 2026 : GAUTAM : The Department of Communicatio
Read More...
हरियाणा की जनता इस तानाशाही व धोखेबाज सरकार से पूरी तरह तंग आ चुकी: जितेन्द्र बघेल
महंगाई और पैट्रोल-डीजल वृद्धि से टूटी आम आदमी की कमर : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 2
Read More...