- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,21 October , 2021
CHANDIGARH NEWS. 20 OCT 2021 ; हरियाणा रोडवेज की किलोमीटर स्कीम बस को चला रहे ड्राइवर द्वारा कंडक्टर के साथ बदतमीजी व गाली-गलौज किए जाने के मामले पर परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाने और संबंधित बस के मालिक का ठेका रद्द करने के आदेश दिए हैं। मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने सख्त लहजे में हिदायत दी है कि यदि कोई कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम बस पर लगा ड्राइवर बदतमीजी करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने बताया कि चरखी दादरी के सब डिपो लोहारू से सुबह 7 बजे प्रतिदिन हरियाणा रोडवेज की बस जयपुर के लिए चलती है। बुधवार को आम दिनों की तरह बस तय समय पर चली। इसे ड्राइवर संदीप चला रहा था। राजस्थान के झुंझुनू में बस जब तय समय पर नहीं पहुंची तो कंडक्टर मनीष ने ड्राइवर को बस समय से चलाने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद ड्राइवर संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। ड्राइवर सवारियों से भरी बस को बीच रास्ते पिलानी में छोड़कर फरार हो गया। कंडक्टर मनीष ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो मंत्री श्री मूलचंद शर्मा के पास पहुंचा।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने तत्काल आरोपी ड्राइवर पर मामला दर्ज करवाने के आदेश महाप्रबंधक चरखी दादरी को दे दिए हैं। मंत्री ने कहा कि इस तरह की भाषा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हरियाणा रोडवेज जनता की सुविधा के लिए है, यदि कोई विभागीय कर्मचारी या किलोमीटर स्कीम का कोई ड्राइवर बदतमीजी करेगा तो उसे बख्शा नही जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने संबंधित बस के मालिक का ठेका रद्द करने के लिए भी आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बस के ठेकेदार की जितनी भी बसें लगी होंगी, सभी का ठेका भी रद्द किया जाएगा। आम जनता को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...