- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,23 September , 2021
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2021 : जननायक जनता पार्टी (जजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला जेजेपी के सक्रिय सदस्यता अभियान को गति देने व कार्यकर्ताओं से रूबरू होने फरीदाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं, जिनके बल पर संगठन को प्रभावी व मजबूती दी जाती है। इसलिए जजपा ने प्रदेशभर में सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी करने के लिए सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया हुआ है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरूवार को बल्लभगढ अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विशेष रूप से जननायक देवीलाल की जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि गरीब, किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा के जन्मदिवस के मौके पर हिलालपुर (नूंह) में जननायक की आदमकद की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं गरीब किसान, कमेरे वर्ग के मसीहा जननायक स्व. चौ. देवीलाल की जयंती हर्षोल्लास से मनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में सभी जिलों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान जजपा तथा जननायक सेवा दल व इनसो के कार्यकर्ता व पदाधिकारी युगपुरुष जननायक चौ देवीलाल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उन्हें नमन करेंगे। इसके लिए जोरदार तैयारियां जारी हैं और कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं।
डॉ. अजय चौटाला ने इस दौरान जजपा की मजबूती पर खास बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं का होना अति आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जननायक जनता पार्टी ने 25 अगस्त से प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी द्वारा इस एक माह के अभियान के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर रही है ताकी पार्टी को और मजबूती मिले।
डॉ. चौटाला ने कहा कि राज्य की भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार गरीब किसान, कमेरे वर्ग के हित में निरंतर कार्य करते हुए प्रदेश को प्रगति के पथ की ओर अग्रसर कर रही है। जजपा ने प्रदेश के तमाम वर्गों से जो-जो चुनावी वायदे किए थे, उन्हें प्रदेश सरकार तेजी से अमली जामा पहना रही हैं। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपना हर वायदा पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं के रोजगार के लिए 75 प्रतिशत रोजगार कानून, पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित, ग्राम पंचायत के चुनाव में पहली बार बीसीए वर्ग को आठ प्रतिशत आरक्षण जैसे तमाम कदम सरकार ने उठाए है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसान हित में जहां देशभर में सबसे ज्यादा फसलों पर एमएसपी किसानों को दिया जा रहा है तो वहीं मंडी व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए नई मंडियों भी बनाई जा रही है। यही नहीं फसल खरीद के बाद राज्य सरकार सीधा किसानों के खाते में भुगतान कर कर रही है।
किसान आंदोलन के संदर्भ में डा. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि किसी भी मुद्दे का समाधान सडक़ पर बैठकर नहीं बल्कि वार्ता करके ही होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वार्ता के लिए तैयार है इसलिए किसान नेता भी बातचीत के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि अगर किसान नेता केंद्र सरकार से चर्चा करना चाहते है तो हम केंद्र से बातचीत करके मध्यस्थता करवाने के लिए तैयार है। उन्होंने ये भी कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में विपक्षी नेता किसानों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे है इसलिए ऐसे लोगों से सतर्क व सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अलावा रूप किशोर शर्मा, भानु शर्मा, मनीष चौधरी, राधे, रमनदीप कौर, सीमा, बरखा ,जसवीर कौर , आदि ने दर्जनभर ने जननायक जनता पार्टी का दामन थामा । वही डॉक्टर अजय सिंह चौटाला जी ने बॉक्सिंग में स्टेट लेवल पर गोल्ड मेडल जीत कर आए चिनमय गोयल व उसके कोच आमिर खान को शाल पहना कर सम्मानित किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, अंतराम तवर, संजीव मंडोला ,राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष तेजपाल डागर, शहरी जिलाध्यक्ष अरविंद भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राजाराम, दीपक चौधरी,कृष्ण जाखड़, धर्मवीर तेवतिया, भारत यादव, महेश पटेल, अनिल भाटी,प्रवीण त्यागी, विकास दलाल, नरेंद्र फौजी, गजेंद्र बढ़ाना, कृष्ण कपासिया ,प्रदीप दायमा,प्रेम धनकर, वेगराज नागर ,विजयपाल तेवतिया ,ललित बंसल ,नरेंद्र अत्री,प्रदीप चौधरी ,उमेश भाटी ,जग्गी मेंबर, हाजी करामत अली ,अमरिक कश्यप,जितेंद्र चौधरी ,कुलदीप तेवतिया, अमर नरवत, अमर सिंह दलाल ,इसके अलावा हरमीत कौर, हर्ष भाटिया, संदीप कपासिया , नलिन हुड्डा, सतीश फौगाट, अख्तर हुसैन, हनुमान खींची ,राहुल गोस्वामी, नेपाल फौजी, आशीष डागर ,रविंद्र पाराशर, रोहित बैरागी ,देवेंद्र मान ,कमल फौजदार, माणिक मोहन शर्मा,पवन जाखड़, सूरत चौहान, अमीचंद पीटीआई, अवनीश कौशिक, डॉ दिनेश डागर, मनोज गोयल, जिला प्रवक्ता अनिल खुंटेला, मनफूल डागर, अजय भड़ाना मुख्य रुप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : मानव सेवा समिति द्वारा मानव भवन सेक्टर 10 में मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मानव कंप्यूटर सेंटर के 7वें बैच की ट्रेनि Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक श्री गणेशोत्सव के अंतर्गत गांधी कॉलोनी स्थित श्री गणेश पार्क में सोमवार, 21 सितम्बर को पं Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : संयुक्त निदेशक दुष्यंत पांडे ने दीप प्रज्वलन तथा भगवान धन्वंतरि को माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये, दुष्यंत पांडे Read More...
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा—फसल बेचने आ रहे किसानों को मिलें सभी सुविधाएं
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार में खाद्य, नागरि
Read More...
FARIDABAD NEWS 22 SEP 2026 : GAUTAM : J.C. Bose University of Science and Technology, YMCA, Faridabad, organized a heartfelt farewell ceremony to honour the tenure of its ou Read More...
PALWAL NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : सहकार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी के कुशल मार्गदर्शन में सहकार भारती, दी हरियाणा स्पोर्ट्स कोऑपरेटिव लीग मल्टीपर्पस सोसायटी लि Read More...
शिवाय चैरिटेबल फाउंडेशन की पहल, वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल के बाद शैक्षणिक सहयोग
NEW DELHI 21 SEP 2026 : GAUTAM : गरीब एवं Read More...
FARIDABAD NEWS 21 SEP 2026 : GAUTAM : आयुष विभाग, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदाबाद में 11वें आयुर्वेद दिवस के आयोजन के उपलक्ष्य में आज तीन दिवसीय कार्यशाला का शुभा Read More...