- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,23 September , 2021
FARIDABAD NEWS 23 SEP 2021 : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा ने बैटरी चलित स्प्रे पंप पर अनुदान देने हेतु, अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले किसानों से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने अनुदान योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा ने प्रदेश के सभी जिलों से वर्ष 2021-22, अनुसूचित जाति स्कीम के तहत बैट्री चलित स्प्रे पंप पर अनुदान देने के लिए इच्छुक किसानों से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। योजना का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस स्कीम के तहत आवेदनकर्ता किसान को कीमत का 50 प्रतिशत अथवा 2500 रुपए दोनों में से जो भी कम होगा, इसके आधार पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्कीम के नियम व शर्तों की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदनकर्ता किसान संबंधित जिले का स्थायी निवासी हो, साथ ही उसके पास अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त आवेदनकर्ता ने उक्त स्कीम के तहत पिछले चार वर्षों में कोई भी अनुदान ना लिया हो। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान किसी भी जीएसटी धारक विक्रेता से उपरोक्त पंप की खरीदारी कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए किसान उप कृषि निदेशक व सहायक कृषि अभियंता के कार्यालय से अथवा टोल फ्री नंबर 1800-180-2117, 0172-2521900 पर संपर्क कर सकते हैं।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...