FARIDABAD

HindustanVision Thursday,23 September , 2021
तिगांव क्षेत्र में 2 एकड़ में बनेगा बाल भवन : राजेश नागर

FARIDABAD NEWS. 23 SEP 2021 :   तिगांव विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के मामले में बहुत आगे बढ़ रहा है और अब जल्द ही यहां पर 2 एकड़ जमीन में नया बाल भवन भी बनेगा। यह घोषणा तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने की। वह जिला बाल कल्याण परिषद शाखा फरीदाबाद की ओर से आयोजित हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के महासचिव प्रवीण अत्री ने की। इस अवसर पर स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक राजेश नागर ने घोषणा की कि वह जल्द ही तिगांव विधानसभा क्षेत्र में परिषद को 2 एकड़ भूमि दिलवाएंगे। जहां पर नया बाल भवन बना कर विभिन्न गतिविधियां चला सकेंगे। उन्होंने बताया कि बाल भवन ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों एवं महिलाओं को विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग कोर्स सिखाता है जिनमें कंप्यूटिंग, सिलाई-कढ़ाई, बुनाई आदि के कार्य शामिल हैं। श्री नागर ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनके तिगांव विधानसभा क्षेत्र में भी इस तरह की गतिविधियां शुरू हों। उनके तिगांव क्षेत्र में मॉडल संस्कृति स्कूल खोला गया है, वहीं राज्य की पहली डिजिटल आईटीआई भी तिगांव में खुलने जा रही है। उन्होंने कहा कि वह परिषद के कार्यों से काफी प्रभावित हैं। परिषद अच्छे काम कर रही है। वह भी अपनी ओर से परिषद को हर संभव सहयोग देने के लिए कृत संकल्पित हैं। विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि परिषद काफी समय से अच्छा काम कर रही है और भाजपा के शासनकाल में बाल कल्याण परिषद के और भी कार्य लोगों को देखने को मिलेंगे। 

कार्यक्रम में बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव प्रवीण अत्री ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।  उन्होंने कहा कि परिषद आने वाले समय में बेहतरीन कार्यक्रमों के जरिए समाज में स्किल इंडिया को बढ़ावा देने के कार्य करेगी। फिलहाल परिषद के भवनों में हजारों बच्चे रोज विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक कार्यक्रमों की ट्रेनिंग ले रहे हैं। अभी इस कार्य में और बढ़ोतरी हम करने वाले हैं। 

इस अवसर पर शहीद परिवार के लोगों को और समाज के विभिन्न वर्गों में कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। वहीं कोर्स पूर्ण कर चुके व्यक्तियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इसके अलावा कल्याण परिषद के आजीवन सदस्यों को सक्रिय किया गया है और नए 50 आजीवन सदस्य भी जोड़े गए हैं। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण अधिकारी कमलेश शास्त्री, प्रो एम पी सिंह, मुकेश वशिष्ठ, राजन मुथरेजा, समाजसेवी विमल खंडेलवाल, अशरफ मेवाती, शिक्षाविद सुशील कन्वा, पुष्पेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा, प्रेमचंद गौड़ व अन्य प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे। 

तिगांव क्षेत्र में 2 एकड़ में बनेगा बाल भवन : राजेश नागर

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome