- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 September , 2021
FARIDABAD NEWS. 22 SEP 2021 ; जिले के अधिकांश कॉलेज एमडीयू के साथ संबद्ध होने के कारण छात्रों को कई बार बेवजह भी रोहतक तक दौड़ लगानी पड़ती है। जिसमें उनका समय और धन दोनों व्यर्थ जाते हैं। इसलिए जिले के कॉलेजों को जिले में ही स्थित जेसीबोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध करवाया जाए। यह मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधिमंडल ने तिगांव के भाजपा विधायक राजेश नागर को ज्ञापन सौंपते हुए कही। छात्रों ने उन्हें बताया कि फरीदाबाद और पलवल के छात्रों को एमडीयू के कामों के लिए रोहतक जाना बड़ी दिक्कत भरा होता है। हम चार पांच साल से यह मांग उठा रहे हैं कि दोनों जिलों के कॉलेजों को फरीदाबाद स्थित जेसी बोस यूनिवर्सिटी के साथ संबद्ध कर दिया जाए। जिससे हजारों बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत मिलेगी।
छात्र प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी कारण से यदि यह संभव न हो तो एमडीयू का क्षेत्रीय केंद्र फरीदाबाद में खोल दिया जाए। छात्रों की बातों को सुनने के बाद विधायक राजेश नागर ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस बारे में हर संभव प्रयास करेंगे। श्री नागर ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ ही भारत का भविष्य जुड़ा हुआ है। इसलिए वह इस बारे में शिक्षा मंत्री जी बात करेंगे और हर संभव प्रयास द्वारा छात्रों को राहत दिलवाएंगे। इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधव रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत राघव, गौतम भड़ाना, हिमांशी वर्मा, पुनीत चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ; अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह भाटिया , सुं Read More...
: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल
Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।
Read More...