- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Wednesday,22 September , 2021
CHANDIGARH NEWS 22 SEP 2021 : GAUTAM : हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने सख्ती दिखाते हुए बुधवार को रोडवेज बसों का बीमा न करवाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि बीमा न होने की वजह से कोई बस डिपो में खड़ी रही और यात्रियों को असुविधा हुई तो इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। ऐसी लापरवाही करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने फतेहाबाद जिले में सामने आई ऐसी ही घटना पर तत्काल कार्रवाई के आदेश देते हुए परिवहन निदेशक से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा रोडवेज का पहला लक्ष्य आम जनता को सुविधा पहुंचाना है। बसों का समय पर बीमा हो इसे अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को सुनिश्चित करना चाहिए ताकि बसों का आवागमन प्रभावित न हो। मंत्री ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली कि फतेहाबाद जिले में बीमा न होने की वजह से बस गंतव्य पर नहीं जा सकी। इससे राजस्व का नुकसान तो हुआ ही लेकिन यात्रियों को भी असुविधा हुई।मंत्री मूलचंद शर्मा ने तत्काल उन बसों का बीमा करवाने और समय पर यह काम पूरा न करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने परिवहन निदेशक को पत्र जारी कर एक सप्ताह में इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट देने के आदेश भी दिए हैं। परिवहन मंत्री ने विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भविष्य के लिए भी हिदायत दी है कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी।
PANIPAT NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिवाजी स्टेडियम, पानीपत में आयोजित राज्य योगासन प्रतियोगिता–2026 में फरीदाबाद ज Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : रोटरी ब्लड बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट फरीदाबाद की ओर से सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल एंड बैंक्वेट्स में आयोजित इंटरएक्टिव मी Read More...
एनआईटी-4 आईटीआई में लगे रोजगार मेले में युवाओं को मिला रोजगार का अवसर, 12 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
: 156 युवाओं ने कराया पंजीकरण, 10 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों ने लिया साक्षात्कार
Read More...
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर ने तिलपत मंडल में प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने अशोका एन्क् Read More...
मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति अधिकारियों एवं इंस्पेक्टर्स को दिए सख्त निर्देश
FARIDABAD NEWS 16 JUNE 2026 : GAUTAM : सेक्टर 16 स्थित सर्किट हाउस
Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद जिला कार्यकारिणी की बैठक सीनियर्स सोसाइटी, कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-16, फरीदाबाद में आयोजित की गई। बैठक में निम्नलिखित वि Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 : GAUTAM : सशक्त भीम समाज (SBS ) फरीदाबाद द्वारा 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्र छात्राओं को प्रोत्सा Read More...
FARIDABAD NEWS 15 JUNE 2026 GAUTAM : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं फरीदाबाद-पलवल की एसआईआर (मतदाता पुनरीक्षण अभियान) के कमेटी के प्रभारी करण सिंह दलाल ने भाजपा सरकार पर Read More...