ENTERTAINMENT

HindustanVision Friday,10 September , 2021
कृष्णा का चेहरा मैं ज़िंदगी में दोबारा नहीं देखना चाहती : गोविंदा की WIFE सुनीता

MUMBAI NEWS 10 SEP 2021 ;     बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के पारिवरिक कलेश का मुद्दा सबसे चर्चित मुद्दों में से एक हैं। मामा-भांजे की ये जोड़ी अब एक-दूसरे के साथ दिखने से भी बचती है। ऐसा ही हाल ही में देखने को मिला जब कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में आने वाले हफ्ते में एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पहुंचे तो कृष्णा अभिषेक ने शो में शूटिंग नहीं की। जहां कृष्णा ने इसे लेकर कहा था कि दोनों ही आपस में स्टेज शेयर करना नहीं चाहते। वहीं कृष्णा की मामी यानि कि सुनीता आहूजा ने भी उन्हें लेकर कुछ गंभीर बातें कही हैं।

दरअसल, कृष्णा ने कपिल शर्मा शो के अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग नहीं की और  बताया कि मामा - भांजे का ये मुद्दा अभी सुलझा नहीं है। तो गोविंदा ने तो इस पर कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन उनकी बेबाक पत्नी सुनीता ने जरूर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। सुनीता ने कहा कि -मैं शब्दों से परे परेशान हूं जो कृष्णा अभिषेक ने इस एपिसोड का हिस्सा बनने से मना करने के बारे में कहा जिसमें मेरे परिवार और मुझे मेहमान के रूप में इन्वाइट किया गया था। जब पिछले साल नवंबर में गोविंदा ने एक स्टेटमेंट जारी कर ये क्लीयर कर दिया था कि वह पब्लिक में कभी अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं करेंगे। मैंने सोचा था इस मामले से दूरी ही बनाए रखूं, लेकिन अब मुद्दा उस लेवल पर आ पहुंचा है जहां मुझे लगता है कि मेरा बात करना जरूरी है।

सुनीता ने आगे कहा कि - जब भी हम शो में दिखाई देते हैं तो वह (कृष्णा) सिर्फ पब्लिसिटी के लिए मीडिया में हमारे बारे में कुछ कहते हैं । क्या फयादा है ये सब बोल कर? यह सार्वजनिक रूप से एक परिवार के मामले पर चर्चा करने के लिए कोई मतलब नहीं है । गोविंदा जवाब या जवाबी कार्रवाई नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह मुझे विचलित और व्यथित करता है । उसके बगैर भी तो हमारा शो हिट होता ही है, और ये वाला भी होगा ।

सुनीता ने आगे कृष्णा पर गुस्सा जाहिर कर कहा कि उनकी कॉमिक टैलेंट उनके मामा के नाम का इस्तेमाल करने तक सीमित है । वो कहता रहता हैं, मेरा मामा ये, मेरा मामा वो। क्या वह मामा के नाम का इस्तेमाल किए बिना हिट शो देने के लिए काफी प्रतिभाशाली नहीं है? 

वह कहती हैं कि सुलह की कोई गुंजाइश नहीं है क्योंकि पिछले तीन साल में दोनों परिवारों के बीच दरार चौड़ी हो गई है । सुनीता कहती हैं, वह कभी नही होगा। तीन साल पहले मैंने कहा था कि जब तक मैं जिंदा हूं तब तक चीजों का समाधान नहीं हो सकता। आप परिवार के नाम पर दुर्व्यवहार, अपमान या स्वतंत्रता नहीं ले सकते। हमें पाल-पोस कर बड़ा किया तो सर पर चढ़ जायेंगे और बदतमीज़ी करेंगे। 

सुनीता ने कहा कि -  हमने उन्हें उठाया है और उनसे दूर नहीं रह रहे हैं । क्या होता अगर मैंने अपनी सास के निधन के बाद कृष्णा को घर छोड़ने के लिए कहा होता? मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि मुद्दों का समाधान कभी नहीं होगा और मैं अपने जीवन में फिर कभी उसका चेहरा नहीं देखना चाहती ।

गौरतलब है कि  कृष्णा और गोविंदा के बीच पिछले कई सालों से लड़ाई चली आ रही है। दोनों ही कपिल शर्मा के शो पर साथ में एक मंच पर दिखने से कई बार मना कर चुके हैं। 2018 में इनके रिश्तों में पड़ी गांठ की तस्वीरें मीडिया के सामने आई थी। और तब से लेकर आजतक  रह-रहकर गोविंदा-कृष्णा का फैमिली ड्रामा सुर्खियां बटोर रहा है।

कृष्णा का चेहरा मैं ज़िंदगी में दोबारा नहीं देखना चाहती : गोविंदा की WIFE सुनीता

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome