ENTERTAINMENT

HindustanVision Friday,03 September , 2021
फैक्टरी’ 3 सितंबर को रिलीज हो गई

NEW DELHI NEWS 3 SEP 2021 :   अभिनेता फैसल खान अब नए निर्देशक रूप में दर्शकों से मुखातिब हैं। एम एंड एस फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘फैक्टरी’ 3 सितंबर को रिलीज हो गई। महाराष्ट्र और गुजरात के खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माई गई इस फिल्म के जरिये फैसल खान ने अपनी मां के सपने को भी साकार किया है। अभिनय की दुनिया में भले ही फैसल खान अपने भाई आमिर खान के साथ कदमताल नहीं कर पाए हों, लेकिन डायरेक्शन में कुछ अलग करने की उनकी मंशा ‘फैक्टरी’ में अलग से नजर जरूर आती है। इसके साथ ही उन्होंने एक नए चेहरे रोली रयान को भी इंडस्ट्री में पेश किया है।

दरअसल, ‘कयामत से कयामत तक’, ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘तुम मेरे हो’ में मंसूर खान और उनके दिवंगत पिता ताहिर हुसैन के सहायक के तौर पर खुद को मांजने के बाद ही उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा है। तभी तो वह कहते हैं, ‘तीस साल बाद डायरेक्शन में आने का फैसला लेकर खुश हूं, क्योंकि इसके जरिये आखिरकार अपनी मां और अपने सपने को जी पाऊंगा। मैं स्क्रिप्टिंग स्टेज से ही ‘फैक्टरी’ से जुड़ा रहा हूं और यह पूरे समय एक अद्भुत यात्रा 

इतना ही नहीं, अपने बारे में वह बताते हैं, ‘मेरा पिछला कुछ वक्त वाकई काफी कठिन गुजरा, लेकिन अब मैं वास्तव में अभिनय और निर्देशन में वापस आना चाहता हूं। मुझे आगे बढ़ने का अवसर चाहिए और मैं अपना रास्ता बनाने के लिए भावनात्मक और शारीरिक रूप से पूरी तरह से तैयार भी हूं। ‘फैक्टरी’ इस दिशा में मेरा पहला कदम है।’

जहां तक कहानी की बात है तो ‘फैक्टरी’ की कहानी यस नाम के एक साइको किलर के इर्दगिर्द घूमती है जो नताशा नामक युवती से बेइंतहा प्यार करता है और उसके प्यार में पागल होकर उसे पाने की खातिर अन्य लोगों का कत्ल करता चला जाता है। फिल्म में साइको किलर की मुख्य भूमिका खुद फैजल खान ने निभाई है। नेगेटिव रोल में फैजल ने उम्दा काम किया है और परदे पर उन्हें देखकर कई बार आमिर खान का भ्रम होता है। नेगेटिव किरदार में फैजल जमे हैं और लगभग पूरी फिल्म अपने कंधे नी उठाए घूमते नजर आते हैं। पहली फिल्म होने के बावजूद नताशा की भूमिका में रोली रयान ने भी अच्छा काम किया है और फैसल का पूरा साथ निभाया है। अन्य भूमिकाओं में राजकुमार कनौजिया, रिब्बू मेहरा, शरद सिंह और आशा सिंह की भी जंचते हैं।

‘फैक्टरी’एम एंड एस फिल्म्स प्रोडक्शन द्वारा एंटरटेनमेंट फिल्म्स एलएलपी, फ्लेमिंगो फिल्म्स और गौरी फिल्म्स के सहयोग से रिलीज ‘फैक्टरी’ मरियम, सलीम बाबू इब्राहिम, शरद सिंह और सफ़राज़ शरीफ़ द्वारा निर्मित है, जबकि इसकी कहानी/पटकथा/संवाद फैसल खान, अमित गुप्ता और मरियम द्वारा ने लिखा है। संगीत सलीम सेन, असलम केई, बबल्स म्यूजिक ने दिया है, जबकि गीतकार हैं शादाब अख्तर, जमील अहमद, शबीर कश्मीरी, असरार अंसारी और नईम।  

फैक्टरी’ 3 सितंबर को रिलीज हो गई

More News

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...


Welcome