HARYANA

HindustanVision Wednesday,28 July , 2021
महाराजा अग्रसेन के नामकरण से अग्रोहा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान : दुष्यंत चौटाला

CHANDIGARH NEWS. 28 JULY 2021 :    हरियाणा के उपमुख्यमंत्री  दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि हिसार में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डा का निर्माण करना पूरे राज्य के लोगों की महत्वाकांक्षी योजना है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए हरियाणा सरकार महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के लिए 946 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। आवंटित धन राशि को दूसरे फेज में चल रहे हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग मदों में खर्च किया जाएगा। इंटीग्रेटेड एविएशन हब के रूप में विकसित किए जा रहे हिसार हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों के दूसरे चरण में रायपुर के समीप यात्री लाईन के अलावा कार्गो रेलवे लाइन का निर्माण भी शामिल है। श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आवंटित धनराशि का प्रयोग आगामी तीन वर्षों के दौरान किया जाएगा।
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश वासियों के लिए गौरव की बात है कि हिसार हवाई अड्डे का नामकरण हरियाणा सरकार ने महाराजा अग्रसेन के नाम पर किया गया है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन का बसाया गया अग्रोहा नगर हिसार से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर है और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखे जाने से अब अग्रोहा को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
डिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार को एविएशन हब के रूप में विकसित करने का कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि रनवे, टैक्सीवे व ऐप्रन को बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए 164 करोड़ रुपये के टेंडर का 15 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और रनवे का खुदाई कार्य व इस पर मिट्टी डालने का काम 75 से 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
   उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गांव तलवंडी राणा-धांसू-मिर्जापुर व हिसार को जोड़ने वाली सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण कर दिया गया है ताकि तलवंडी राणा-हिसार रोड बंद होने पर इसे वैकल्पिक रोड के रूप में इस्तेमाल किया जा सका। उन्होंने बताया कि आवंटित राशि से हवाई अड्डे में कैट लाइट सुविधायुक्त तीन हजार मीटर रनवे का निर्माण, टर्मिनल बिल्डिंग, 23 मीटर चौड़ा टैक्सी ट्रैक, पार्किंग स्टैंड, कार्गो टर्मिनल, फायर स्टेशन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग, चारदीवारी, लाइट, मेंटेनेंस बिल्डिंग, एयरपोर्ट सिक्योरिटी बिल्डिंग, डोमेस्टिक कार्गो बिल्डिंग, पावर हाउस, विद्युत प्रसारण स्टेशन, पब्लिक पार्किंग स्पेस सहित अन्य भवनों का निर्माण होगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई अड्डे के निर्माण के लिए 7200 एकड सरकारी जमीन की व्यवस्था की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि हिसार में 4200 एकड़ जमीन नागरिक उड्डयन विभाग के पास आ चुकी है और शेष तीन हजार एकड़ भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया तेजी पर है। डिप्टी सीएम ने कहा कि तीसरे चरण में दूसरे करीबन चार हजार मीटर लंबे रनवे के निर्माण सहित अन्य मौजूदा आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जाना प्रस्तावित है।
श्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हिसार में हवाई अड्डे के आस-पास अन्य उद्योग को विकसित करने की योजना पर भी हरियाणा सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि हिसार में करीबन दस हजार एकड़ भूमि उपलब्ध है और एविएशन हब के आस-पास उद्योगों को विकसित करने के लिए सर्वोत्तम स्थान है।

महाराजा अग्रसेन के नामकरण से अग्रोहा को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान : दुष्यंत चौटाला

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome