FARIDABAD

HindustanVision Wednesday,28 July , 2021
कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन,उनकी अनुपस्थिति में निजी सचिव कौशल बाटला को सौंपा ज्ञापन

पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के लगभग 350 छात्र-छात्राओं से 8000-8000 रुपये वसूल रही है एमडीयू

FARIDABAD NEWS. 28 JULY 2021 :   एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में सैंकड़ो छात्र-छात्राओं ने अपने रुके हुए रिजल्ट को लेकर तथा अवैध जुर्माना माफ करवाने के लिए केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा उनकी अनुपस्थिति में निजी सचिव कौशल बाटला को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई हरियाणा के पूर्व प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि हाल ही में प्रथम सेमेस्टर के छात्रों का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ है जिसमें अकेले पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के लगभग 350 छात्रों के परीक्षा परिणाम में N.E(नॉट एलिजिबल) आया हैं जिसकों हटवाने के लिए छात्रों को 3000 रुपये जुर्माना के रूप में देने है। इस जुर्माने को लगभग सभी छात्र दे भी चुके हैं लेकिन इसके बावजूद छात्रों का परीक्षा परिणाम नही आया हैं। इस जुर्माने से अलग C.R(कंटिन्यू रजिस्ट्रेशन) के नाम पर 5000 रुपये का जुर्माना और मांगा जा रहा है जिसके बाद छात्रों का रुका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित होगा। इस तरह से एक छात्र को अपना परीक्षा परिणाम घोषित करवाने के लिए 8400 रुपये का जुर्माना देना होगा जिसमें से 400 कॉलेज की तरफ से दिए जायेंगे और 8000 रुपये प्रत्येक छात्र को देने हैं।कृष्ण अत्री ने कहा कि जिस समय दाखिला होता है उसी समय छात्रों से सभी दस्तावेज ले लिए जाते हैं फिर उसके बाद दुबारा से छात्रों से कागजात माँगने का तथा कागजात के नाम पर अवैध जुर्माना वसूलने का कोई औचित्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि जब अकेले नेहरू कॉलेज में लगभग 350 छात्र-छात्रा हैं तो बाकी अन्य कॉलेजों में ना जाने कितने छात्र परेशान होंगे। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर 23 जुलाई को भी एक ज्ञापन नेहरू कॉलेज के प्राचार्य को हरियाणा के मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, एमडीयू के वाईस चांसलर और एग्जाम कंट्रोलर के नाम सौंपा था लेकिन उस पर अभी तक भी कोई सुनवाई नही हुई हैं।अत्री ने कहा कि सरकारी कॉलेजों में ज्यादातर गरीब, किसान, मजदूर तथा मध्यम वर्गीय परिवार के छात्र पढ़ते हैं। सरकारी कॉलेजों में इतनी फीस एक साल की नही होती जितना अब जुर्माने के रूप में वसूले जा रहे हैं। इसलिए हरियाणा की खट्टर सरकार तथा एमडीयू प्रशासन को इस अवैध जुर्माने को माफ करके छात्रों का रुका हुआ परीक्षा परिणाम घोषित कर देना चाहिए तथा रुके हुए रोल नंबर जारी कर देने चाहिए ताकि छात्र अपनी आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से कर सके।इस मौके पर सत्यम शर्मा, गुरजीत सिधु, अंकुश चौधरी, कृष्ण ठाकुर, मनीष कुमार, जतिन तंवर, राजकुमार, विनय सिन्हा, सचिन, कार्तिक, सुमित, कुणाल, रोहित, पवन, गरिमा चौधरी, नैंसी, आरती, मुस्कान, तन्नू, भावना, भारती, साक्षी, पूजा, काजल, योगिता, पल्लवी, नंदनी, सचिन, संदीप, संजय, तुषार, अरुण, दिलीप, सौरव, तन्मय, नीरज, नितिन आदि सैंकड़ो छात्र-छात्रा मौजूद थे।

कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पर प्रदर्शन,उनकी अनुपस्थिति में निजी सचिव कौशल बाटला को सौंपा ज्ञापन

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome