- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,18 June , 2021
FARIDABAD NEWS. 18 JUNE 2021 : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड, गाइड्स और जूनियर रेडक्रॉस ने विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में चार दिवसीय योग शिविर प्रारंभ हुआ। योग दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को घर रहकर नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा 30 जून तक विद्यार्थियों का ग्रीष्म अवकाश घोषित किया हुआ है तथा बच्चों की ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो गईं हैं और बच्चे पढ़ाई के साथ साथ शिक्षेत्तर गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं। विद्यालय के बच्चे, अध्यापक और अभिभावक भी सुबह और शाम के सत्र में योग शिविर में भाग ले कर योगाभ्यास कर रहे हैं। सुबह का सत्र का संचालन विद्यालय के अध्यापिकाओं जसनीत कौर और ममता द्वारा किया जा रहा है और शाम के सत्र का संचालन तमसो मा ज्योतिर्गमय संस्था के फाउंडर प्रेसिडेंट तरुण शर्मा और योगिराज कृष्ण अकादमी के योगाचार्य मनीष आर्य के सहयोग से किया जा रहा है। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि योग में कोरोना से भी मुक्ति का उपाय है। उन्होंने कहा कि शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। नियमित योग करते रहने से अनगिनत लाभ हैं। मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार और शरीर के आसन और एलाइनमेंट को ठीक करता है। बेहतर पाचन तंत्र प्रदान करता है। आंतरिक अंग मजबूत करता है, अस्थमा का इलाज करता है। मधुमेह का इलाज करता है। दिल संबंधी समस्याओं का इलाज करने में मदद करता है। योग शक्ति को बढ़ावा देता है, एकाग्रता में सुधार तथा मन और विचार नियंत्रण में मदद करता है। चिंता, तनाव और अवसाद पर काबू पाने के लिए मन शांत रखता है। रक्त परिसंचरण और मांसपेशियों के विश्राम में मदद करता है वज़न घटाना व चोट से संरक्षण करता है। ये सब योग के लाभ हैं। योग स्वास्थ्य और आत्म-चिकित्सा के प्रति आपके प्राकृतिक प्रवृत्ति पर ध्यान केंद्रित करता है। योग सत्र में मुख्य रूप से व्यायाम, ध्यान और योग आसन शामिल होते हैं जो विभिन्न मांसपेशियों को मजबूत करते हैं।योगिराज कृष्ण अकादमी के योगाचार्य मनीष आर्य और अध्यापिका ममता ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को सर्वोत्कृष्ट विकल्प के रूप में अपनाने पर जोर दिया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने सभी प्रतिभागी बालिकाओं, अध्यापकों तथा विशेष रूप से तमसो मां ज्योतिर्गमय से तरुण शर्मा, मनीष आर्य , ममता और जसनीत कौर का योग शिविर आयोजित करने में सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नग Read More...
FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श् Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...