FARIDABAD

HindustanVision Friday,18 June , 2021
विधायक सीमा त्रिखा ने भांखड़ी गांव में किया सीवर लाइन का उदघाटन

FARIDABAD NEWS. 18 JUNE 2021 :     बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने आज गांव भांखड़ी में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली नई सीवर लाइन का उदघाटन स्थानीय ग्रामीणों के हाथों नारियल फुड़वाकर कराया। सीएम एनाउंसमेंट 25284 के तहत किये जाने वाला यह कार्य आगामी चार माह में पूर्ण हो जाएगा। इसके बन जाने से वार्ड नंबर-16 के लगभग 15 हजार निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासियों ने सीवर लाइन का उदघाटन करने पर विधायक सीमा त्रिखा का फूलमालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार में हरेक व्यक्ति के कल्याण के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा आज गांव में सीवर लाइन के विकाय कार्य की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी जिसका आज उदघाटन किया। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर की बदौलत क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है, इसके लिए विधायक ने श्री गुर्जर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सीवर लाइन के बन जाने से यहां के हजारों निवासियों को लाभ होगा। वहीं विधायक ने कहा कि अब कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पडऩे पर रुके हुए विकास कार्यों को फिर से गति दी जा रही है और बकाया विकास कार्य भी अब रफ्तार से होते नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पर देश व प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेहतरीन कार्यप्रणाली अपनाकर सराहनीय कार्य किये हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी कोरोना से प्रभावित व्यक्तियों की मदद के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं, जिनकी आज चारों ओर तारीफ हो रही है।
इस अवसर पर प्रवीण चौधरी, सतेंद्र पांडे, अमित आहूजा, सुशील सेतिया, कपिल शर्मा, धीरज सरपंच, मास्टर तुरमल, चौधरी करतार सिंह, चौधरी वेदू नंबरदार, चौधरी ज्ञानचंद, चौधरी जगत सिंह, रामसिंह नेताजी, चौधरी रणजीत सिंह, मनजीत अवाना, रामकुमार फागना, प्रभु सिंह, रघुवर दयाल, कन्नी हवलदार, विक्रम फागना, धन सिंह, दीपचंद, बालेंद्र सिंह प्रधान, शिवदत्त, अशोक काले, सुनील दंगल प्रधान आईपी-3, यशपाल नागर महासचिव अचीवर्स, लवीश, प्रकाश वाल्मीकि, सिद्वराज, जयप्रकाश वर्मा व राजू फागना आदि मौजिज व्यक्ति मौजूद रहे।

विधायक सीमा त्रिखा ने भांखड़ी गांव में किया सीवर लाइन का उदघाटन

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome